राजनांदगांव: थाना सिटी कोतवाली की पुलिस ने आज 02.06.2026 को मारपीट व धमकी देने के आरोप में आरोपी दुर्गेश पटेल (पिता स्व0 खेलन पटेल), उम्र 31 वर्ष, निवासी लखोली, बैगापारा, अटल आवास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। मामले में आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू भी जप्त किया गया है।
मामले का संक्षेप: प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.06.2026 रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपनी बेटी व नाती के लिए खाना लेकर उसकी बेटी के दामाद के घर गया। दरवाजे के पास पहुंचने पर दामाद द्वारा बेटी अंशिका पटेल को गाली-गलोच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों व थप्पड़ों से मारपीट की गई। प्रार्थी ने विरोध किया तो आरोपी ने प्रार्थी को भी गाली-गलोच करते हुए सिर पर धारदार वस्तु से वार किया, जिससे प्रार्थी लहूलुहान हुआ। बताया गया कि आरोपी पूर्व में नशे की हालत में कई बार मारपीट कर चुका है।
पुलिस कार्रवाई: शिकायत के आधार पर प्रकरण क्रमांक 285/26 धारा 296, 351(2), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने का चाकू जप्त किया गया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
ससुर के साथ मारपीट करने वाला दामाद को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Related articles




