10 रुपए में प्रकृति की गोद में बिताएं दिन, बिहार के इस जंगल में है बहुत कुछ, रोज जाते हैं हजारों लोग


Last Updated:

पर्यटकों के लिए यहां ठंडे पानी की कुदरती झील में मोटर बोटिंग, इंटरप्रेटेशन सेंटर में वाइल्ड लाइफ और एनिमल्स की जानकारी, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, EV कार्ट से मिनी सफारी और लजीज व्यंजनों को तैयार करने वाले कैफेटेरिया की सुविधा दी जा रही है. सैलानी यहां हिरण के झुंड, नीलगाय, सारस और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को बेहद करीब से देख सकते हैं….

ख़बरें फटाफट

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: सरैयामन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी इन दिनों पर्यटकों की सबसे पसंदीदा स्थली बनी हुई है. हर दिन करीब दो हजार से पांच हजार तक पर्यटक यहां ठंडे झील में बोटिंग और पेड़ पौधों से घिरे जंगल में कुदरत की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. कोविड के बाद लगभग चार वर्षों तक बंद रहने की वजह से इस पर्यटन स्थल की चर्चा खत्म होने लगी थी. दिसंबर 2025 में हुए नए शुभारंभ ने इसे स्थानीय लोगों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बना दिया है.

रामसर साइट से सम्मानित
पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया में स्थित यह पर्यटन स्थल वर्ष 2025 में रामसर साइट की लाइट में शामिल हुआ. यह आद्र भूमि से घिरा है. करीब 800 हेक्टेयर में फैले इस वन्यजीव अभ्यारण्य में सियार, लोमड़ी, जंगली सूअर, हिरण और जंगली खरगोश आदि जीवों का बसेरा है. मजे की बात यह है कि यहां पक्षियों की करीब 100 से अधिक प्रजातियां निवास करती हैं, जिनमें साइबेरियन जैसी माइग्रेटिव बर्ड्स भी शामिल हैं. हर रोज दो हजार से अधिक पर्यटक यहां इन दुर्लभ पक्षियों सहित कुदरत की खूबसूरती का दीदार करने आते हैं.

मनमोहक जंगल में पर्यटकों की भरमार
पर्यटकों के लिए यहां ठंडे पानी की कुदरती झील में मोटर बोटिंग, इंटरप्रेटेशन सेंटर में वाइल्ड लाइफ और एनिमल्स की जानकारी, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, EV कार्ट से मिनी सफारी और लजीज व्यंजनों को तैयार करने वाले कैफेटेरिया की सुविधा दी जा रही है. सैलानी यहां हिरण के झुंड, नीलगाय, सारस और विभिन्न प्रकार के पक्षियों को बेहद करीब से देख सकते हैं. झील में ठंडे पानी का आनंद ले रही पक्षियों को देखने के लिए यहां एक बर्ड व्यू पॉइंट को भी तैयार किया गया है.

सिर्फ 10 रुपए में एंट्री
गर्मी से राहत पाने के लिए यह पर्यटन जिले के सबसे सस्ते पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आया है. यहां सिर्फ 10 रुपए की एक टिकट से आपको एंट्री मिल जाएगी, जिसके बाद 20 रुपए की एक टिकट लेकर पर्यटक EV कार्ट से जंगल से होते हुए झील की तरफ जाएंगे. वहां झील में मोटर बोटिंग के लिए सिर्फ 100 रुपए प्रति व्यक्ति का चार्ज निर्धारित किया गया है. इंटरप्रेटेशन सेंटर सहित चिल्ड्रन पार्क की सुविधा बिल्कुल मुफ्त कराई गई है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img