सरिस्का का कोर एरिया बंद, लेकिन यहां अब भी दिखेंगे 11 बाघ, जानें कहां और किस रूट पर करें सफारी


Last Updated:

Alwar News: Sariska Tiger Reserve: मानसून के चलते सरिस्का टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र तीन महीने के लिए बंद हो गया है, लेकिन बफर जोन में पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे. सरिस्का प्रशासन ने बताया कि बफर क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ने से यहां टाइगर देखने की अच्छी संभावना बनी हुई है. पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत और निगरानी बढ़ा दी गई है. पांडुपोल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग खुला रहेगा, जबकि क्षतिग्रस्त वाला किला मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मानसून के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

ख़बरें फटाफट

अलवर: राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से आगामी तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. हर वर्ष मानसून के दौरान सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जाता है. बारिश के मौसम में बाघ, बाघिन और अन्य वन्यजीवों का प्रजनन काल होने के साथ जंगल के रास्ते भी फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं. इसी वजह से सरिस्का के कोर क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. यह बंदी सितंबर के अंत तक लागू रहेगी. मानसून समाप्त होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद 1 अक्टूबर से सरिस्का टाइगर रिजर्व का कोर एरिया फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा.

यदि आप मानसून के दौरान अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. भले ही सरिस्का का कोर क्षेत्र 1 जुलाई से तीन महीने के लिए बंद हो गया है, लेकिन अलवर शहर के समीप स्थित बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा. यहां पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे. पिछले कुछ समय से बफर क्षेत्र में लगातार बाघों की साइटिंग हो रही है, जिससे पर्यटकों का उत्साह बढ़ा है. वर्तमान में बफर जोन में 11 बाघ मौजूद हैं, जो कई अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में अधिक हैं. बाघों की बढ़ती संख्या के कारण यहां पर्यटकों को टाइगर देखने की अच्छी संभावना रहती है. अगले तीन महीनों तक कोर क्षेत्र बंद रहने के दौरान बफर जोन ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा.

सरिस्का के बफर रेंज में मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है

सरिस्का टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि अलवर शहर के समीप सरिस्का टाइगर रिजर्व का बफर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए सफारी चालू रहेगी. इसके लिए सरिस्का टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बफर रेंज की सड़कों को सही करने का काम शुरू कर दिया है, क्योंकि बफर रेंज का एरिया काफी पहाड़ी इलाका है. ऐसे में पर्यटक ऑन के लिए सुविधाजनक जंगल सफारी के लिए सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. ताकि बारिश के मौसम में सफारी की गाड़ियों को निकालने में कोई परेशानी ना हो. इसके अलावा बफर रेंज में लगातार टाइगर की संख्या बढ़ाने के कारण सरिस्का के बफर रेंज में मॉनिटरिंग लगातार बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मानसून के सीजन में कोर एरिया बंद होने के कारण बफर रेंज में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए सरिस्का प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

सरिस्का के इन क्षेत्रों में पर्यटक आसानी से कर सकते हैं भ्रमण

सरिस्का टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया पांडुपोल मंदिर के लिए जाने वाले लोगों के लिए टहला और सरिस्का टाइगर रिजर्व की तरफ से मंदिर तक जाने और आने वाले पर्यटकों के लिए रोड खुला रहेगा. उन्होंने बताया कि बारिश के वक्त जब जंगल में सफारी बंद रहती है तो सरिस्का प्रशासन अपनी निगरानी बढ़ा देता है, क्योंकि मंदिर आने वाले श्रद्धालु गाड़ियों से उतरकर जंगल की ओर जाने की कोशिश करते हैं. इसके लिए सरिस्का प्रशासन ने बाघ मित्र तैनात किए हैं जो आने जाने वाले लोगों पर नजर रखेंगे. इसके अलावा बफर रेंज में वाला किला मार्ग अभी भी क्षतिग्रस्त है, ऐसे में वहां पर भी पर्यटकों को बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img