पुष्कर का साईं धाम! जहां विशाल साईं प्रतिमा के साथ 11 मुख वाले हनुमान जी के दर्शन से पूरी होती है मनोकामना


Last Updated:

Sai Baba Mandir Pushkar: अजमेर जिले के पुष्कर स्थित दिव्य साईं धाम श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बन चुका है. यहां स्थापित विशाल साईं बाबा की प्रतिमा दूर-दूर से आने वाले भक्तों को आकर्षित करती है. मंदिर परिसर की खास पहचान 11 मुख वाले हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा है, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके अलावा यहां कई देवी-देवताओं के मंदिर भी मौजूद हैं, जिससे एक ही परिसर में अनेक देवस्थानों के दर्शन का अवसर मिलता है. शांत और आध्यात्मिक वातावरण वाला यह धाम धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक साधना के लिए भी विशेष महत्व रखता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. अगर आप अजमेर जिले में स्थित पुष्कर की धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यहां ब्रह्मा मंदिर और पवित्र पुष्कर सरोवर के अलावा एक और ऐसा स्थान है जहां पहुंचकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. हम बात कर रहे पुष्कर में बने साईं धाम की जो सावित्री माता मंदिर से आगे खरखेड़ी रोड पर स्थित है.

प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल के बीच बना यह धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. परिसर में स्थापित साईं बाबा की विशाल प्रतिमा यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. जैसे ही परिसर में प्रवेश करते है तो मन श्रद्धा और शांति से भर जाता है. स्वच्छ वातावरण और भक्ति से भरा माहौल यहां आने वाले को कुछ समय रुककर ईश्वर का ध्यान करने के लिए प्रेरित करता है.

अनेक देवी-देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है
यहां एक ही जगह साईं बाबा के अलावा अनेक देवी-देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है. श्रद्धालु यहां 11 मुख वाले हनुमान जी, भगवान शिव, मां दुर्गा, नवग्रह देवता, भगवान दत्तात्रेय, राधा-कृष्ण, भगवान बुद्ध सहित कई देवी-देवताओं के दर्शन कर सकते हैं. एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं की पूजा करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह धाम विशेष महत्व रखता है. सुबह और शाम की आरती के समय परिसर का माहौल बेहद मनमोहक हो जाता है. भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि और मंदिर परिसर की सकारात्मक ऊर्जा भक्तों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराती है.

कैसे पहुंच सकते हैं यहां?
अगर आप भी साईं धाम जाने की योजना बना रहे हैं तो यह पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर दूर सावित्री माता मंदिर से आगे खरखेड़ी रोड पर स्थित है. यहां तक पहुंचना काफी आसान है. पुष्कर बस स्टैंड और मुख्य बाजार से टेंपो तथा ई-रिक्शा आसानी से मिल जाते हैं. निजी वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सड़क मार्ग सुविधाजनक है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img