अमेरिकी सांसद को 90 मिनट तक बनाया बंधक, राइफल तानकर रोका, जब वेस्ट बैंक के खंडहरों में घिर गए रो खन्ना


Last Updated:

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि फिलिस्तीन यात्रा के दौरान दक्षिणी वेस्ट बैंक के खिरबेट जनुता गांव के खंडहरों का दौरा करते समय इजरायली बस्ती के हथियारबंद लोगों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद अन्य अमेरिकियों को बंदूक की नोक पर ‘बंधक’ बना लिया.

Zoom

कैलिफोर्निया के दिग्गज डेमोक्रेट नेता रो खन्ना के साथ इंटरनेशनल लेवल पर बदसलूकी हुई.

वॉशिंगटन. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने शनिवार को कहा कि फिलिस्तीन की यात्रा के दौरान इजरायली बस्ती में हथियारबंद लोगों ने उन्हें ‘बंधक’ बना लिया था. कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट नेता खन्ना बुधवार को दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित गांव खिरबेट जनुता के खंडहरों का दौरा कर रहे थे, तभी यह घटना हुई.

खन्ना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “फिलिस्तीन की मेरी यात्रा के दौरान, अमेरिकी-निर्मित एम4एस राइफल लहराते हुए इजराइली बस्ती के लोगों ने मुझे और अन्य अमेरिकियों को हिरासत में ले लिया. जब आईडीएफ (इजरायली रक्षा बल) वहां पहुंची, तो उसने हथियारबंद लोगों का साथ दिया और हमें बंधक बनाये रखा. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की.”

खन्ना के अनुभव के बारे में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक फोटोग्राफर ने बताया, जो संसद सदस्य के साथ थे. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी खबर में खन्ना के हवाले से कहा, “उस स्थिति में मैंने खुद को बेबस महसूस किया, जो कि आसान बात नहीं है, क्योंकि मुझे जिंदगी में बहुत सारी सुविधाएं और विशेषाधिकार मिले हुए हैं.”

खबर में कहा गया है कि अमेरिकी दूतावास और इजरायली पुलिस से बातचीत के बाद खन्ना को आखिरकार अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई. खन्ना ने कहा, “जरा सोचिए कि कब्जे के साये में जी रहे फिलिस्तीनी हर दिन कैसा महसूस करते होंगे, अगर वे अमेरिकी संसद के किसी सदस्य को 90 मिनट तक बेबस महसूस करा सकते हैं.”

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img