रांची का नागिन नाला: घने जंगलों के बीच छिपा है यह खूबसूरत-रहस्यमयी टूरिस्ट स्पॉट, पास जाने से क्यों डरते हैं लोग?


Last Updated:

रांची के पास घने जंगलों के बीच एक रहस्यमयी नदी बहती है. इसका आकार नागिन की तरह घुमावदार है. इसे लोग ‘नागिन नाला’ कहते हैं. यह जगह जितनी खूबसूरत है. उतनी ही खतरनाक भी है. यहां का पानी लोगों को एक अनोखा भ्रम देता है. इसके झांसे में आते ही लोग खौफ खा जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और झरनों के लिए देश भर में मशहूर है. अगर आपने ‘गूंगा नाला’ देख लिया है, तो अब रांची के पास स्थित ‘नागिन नाला’ के बारे में जानिए. यह एक ऐसा हिडन टूरिस्ट स्पॉट है. जिसे दूर से देखकर लोग डर भी जाते हैं और इसकी खूबसूरती के दीवाने भी हो जाते हैं.

रांची से सटे तोरपा गांव के पास एक नदी बहती है. जिसका नाम है कारूं नदी. इस नदी का आकार एकदम नागिन की तरह घुमावदार है. यही वजह है कि यहाँ के स्थानीय लोग इसे ‘नागिन नाला’ भी कहते हैं. घने जंगलों के बीच बसी इस नदी की खूबसूरती देखते ही बनती है.

दिखने में कम, पर जानलेवा है इसका पानी
नागिन नाला जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है. पहली नजर में देखने पर ऐसा भ्रम होता है कि नदी में पानी बहुत कम है. लोग सोचते हैं कि किनारे तक जाना सुरक्षित है. लेकिन जैसे ही कोई पैर रखता है, वह सीधे गहराई में चला जाता है. यहां का पानी इतना साफ है कि गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहाँ कई लोग डूब चुके हैं. यही वजह है कि लोग इसके पानी के नजदीक जाने से भी डरते हैं.

बरसात में बढ़ जाती है खूबसूरती
मानसून और बरसात के मौसम में यहां का नजारा और भी शानदार हो जाता है. चारों तरफ घना जंगल, बीच में बलखाती नदी, चारों ओर हरियाली और एकदम सन्नाटा. नदी पर दो से तीन छोटे पुल बने हुए हैं. इसके आसपास बड़े-बड़े चट्टान हैं. जहां बैठकर लोग रिलैक्स करते हैं और सेल्फी लेते हैं.

मिलती है ₹1000 किलो वाली सब्जी
यहां के जंगलों में जमीन के नीचे ‘रुगड़ा’ मिलता है, जो झारखंड की बेहद लोकप्रिय स्थानीय सब्जी (मशरूम की एक प्रजाति) है। स्थानीय महिलाएं इसे चुनने यहां आती हैं. बाजार में इसकी कीमत ₹1000 प्रति किलो तक होती है. इसके अलावा, यहां कटहल के भी बड़े-बड़े पेड़ देखने को मिलते हैं.

दुनिया से हो जाएंगे पूरी तरह डिस्कनेक्ट
अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव से दूर जाना चाहते हैं, तो यह जगह परफेक्ट है. यहां आकर आप निश्चित तौर पर बाकी दुनिया से डिस्कनेक्ट हो जाएंगे. मोबाइल नेटवर्क से दूर, चिड़ियों की चहचहाहट और पानी की आवाज आपके दिमाग को एकदम शांत कर देगी. यहां लोग घंटों बैठकर सिर्फ प्रकृति को निहारते हैं.

जरूरी सलाह: बता दें कि यह जगह बेहद सुनसान और घने जंगल के बीच है. इसलिए यहां कभी भी अकेले आने की गलती न करें. जब भी आएं, दोस्तों या परिवार के साथ ग्रुप में आएं और नदी के गहरे पानी से दूरी बनाकर रखें.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img