Pushkar Maharaja Waterfall Nag Pahar | पुष्कर में मानसून का जादू, महाराजा वॉटरफॉल बना पिकनिक स्पॉट


Last Updated:

Pushkar Monsoon Tourist Places: अजमेर के पास स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मा नगरी पुष्कर में मानसून के आगमन के साथ ही पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं. बारिश के बाद नाग पहाड़ की श्रृंखलाओं पर झरने बहने लगे हैं, जिनमें महाराजा वॉटरफॉल पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. कम बजट में घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह बेहतरीन पिकनिक स्पॉट साबित हो रहा है. पुष्कर बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस वॉटरफॉल तक आसानी से पहुंचकर पर्यटक रोमांचकारी ट्रैकिंग और प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Pushkar: अजमेर का पुष्कर धार्मिक नगरी के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है. मानसून का मौसम शुरू होते ही पर्यटक घूमने-फिरने के लिए शांत और प्राकृतिक वातावरण की तलाश करने लगते हैं. यदि आप भी कम बजट में किसी खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं, तो अजमेर जिले से महज 16 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मा नगरी पुष्कर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

धार्मिक पहचान के अलावा मानसून के दिनों में पुष्कर का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है. तेज बारिश के बाद नाग पहाड़ की श्रृंखलाओं पर जगह-जगह छोटे-बड़े प्राकृतिक झरने बहने लगते हैं. चारों तरफ हरियाली से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और चट्टानों से नीचे गिरता पानी यहां आने वाले लोगों का मन मोह लेता है. अजमेर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.

महाराजा वॉटरफॉल बना खास आकर्षण का केंद्र
इन दिनों नाग पहाड़ की गोद में स्थित महाराजा वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बारिश के बाद पहाड़ियों के बीच से बहता यह झरना इस स्थल की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए बहुत कम खर्च होता है, जिससे पर्यटक कम बजट में एक पूरे दिन की शानदार ट्रिप का आनंद आसानी से उठा सकते हैं.

महाराजा वॉटरफॉल पहुंचने का आसान मार्ग
यदि आप बस या ट्रेन के जरिए अजमेर पहुंचते हैं, तो वहां से पुष्कर के लिए आसानी से लोकल बस, ऑटो या टैक्सी मिल जाती है. पुष्कर मुख्य बस स्टैंड पहुंचने के बाद महाराजा वॉटरफॉल की दूरी मात्र 3 किलोमीटर रह जाती है. बस स्टैंड से ट्रैकिंग प्वाइंट तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो या बाइक किराए पर ली जा सकती है. ट्रैकिंग प्वाइंट के बाद का रास्ता रोमांच से भरा है, जहां से पर्यटकों को पहाड़ियों और प्राकृतिक पगडंडियों पर पैदल चढ़ाई करके झरने तक पहुंचना होता है.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img