बारिश में घूमने का है प्लान? भरतपुर की इन खूबसूरत लोकेशनों पर मिलेगा नेचर का ऐसा संगम, जो बना देगा ट्रिप यादगार


Last Updated:

Bharatpur Monsoon Travel: मानसून के मौसम में यदि आप प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम देखने की इच्छा रखते हैं, तो भरतपुर आपके लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल साबित हो सकता है. बारिश के दौरान यहां की हरियाली, झीलें और ऐतिहासिक धरोहरें और भी अधिक आकर्षक हो जाती हैं. विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में मानसून के समय प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है, जहां पक्षियों और वन्यजीवों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. इसके अलावा भरतपुर का लोहागढ़ किला और अन्य ऐतिहासिक स्थल भी पर्यटकों को अपनी समृद्ध विरासत से आकर्षित करते हैं. मानसून में मौसम सुहावना होने के कारण घूमने का अनुभव और भी खास बन जाता है. परिवार, दोस्तों या प्रकृति प्रेमियों के लिए भरतपुर एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन साबित हो सकता है.

भरतपुर में मानसून का मौसम शुरू होते ही भरतपुर की फिज़ा बदल जाती है. जहां गर्मियों में सूखा और तपता मौसम रहता है. वहीं बारिश आते ही यहां की झीलें हरियाली और ऐतिहासिक स्थल जीवंत हो उठते हैं. ऐसे में अगर आप मानसून के दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं. तो भरतपुर की कई लोकेशन आपको खास अनुभव दे सकती हैं.

सबसे पहले बात करें केवलादेव नेशनल पार्क की जो मानसून में और भी खूबसूरत नजर आता है. बारिश के बाद यहां की झीलें भर जाती हैं.\ और हर तरफ हरियाली छा जाती है. पक्षियों की चहचहाहट और ताजा हवा इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग बना देती है. यहां साइकिल या रिक्शा से घूमना एक अलग ही अनुभव देता है.

इसके अलावा लोहागढ़ किला भी मानसून में देखने लायक जगह है बारिश के पानी से घिरे इस किले की दीवारें और मजबूत संरचना और भी आकर्षक लगती हैं. इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान खास है. जहां आप भरतपुर के गौरवशाली अतीत को करीब से महसूस कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मानसून के दौरान बंध बरेठा भी एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बन जाता है. यहां का बांध आसपास के पहाड़ और हरियाली मिलकर एक शानदार दृश्य पेश करते हैं. बारिश के मौसम में पानी का स्तर बढ़ने से यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है. जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं.

इसके साथ ही डीग का जल महल और उसके बगीचे भी बारिश में देखने लायक होते हैं. यहां के फव्वारे और हरियाली मानसून के दौरान जीवंत हो उठते हैं. डीग पैलेस की वास्तुकला और आसपास का शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है.

मानसून के मौसम में भरतपुर घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन जाता हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता ऐतिहासिक स्थल और हरियाली मिलकर इसे खास बनाते हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में कहीं घूमने का सोच रहे हैं. तो भरतपुर की ये लोकेशन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img