पाकिस्तान ने फिर करवा ली बेइज्जती, ईरान-अमेरिका डील पर ट्रंप के वजीर कर दी फजीहत, उठा दिये सवाल


होमदुनियाअमेरिका

पाकिस्तान ने फिर करवा ली बेइज्जती, ईरान-यूएस डील पर ट्रंप के वजीर कर दी फजीहत

Last Updated:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान की प्रेस आजादी का मजाक उड़ाया है. अमेरिका में लगातार ईरान शांति समझौते की शर्तों को जारी करने में देरी क्यों की पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर जेडी वेंस जवाब दिया की पाकिस्तान में अमेरिका जैसी प्रेस की आजादी नहीं है.

Zoom

पाकिस्तान की एक बार फिर फजीहत हो गई है. अभी तक ईरान-अमेरिका डील होने पर अपना सीना ठोक रहे पाकिस्तान को एक और लताड़ लगी है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान का मजाक बनाते हुए कहा है कि वहां प्रेस की आजादी नहीं है. उन्होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि अमेरिका ने ईरान से डील की शर्तों को सबके सामने रखने में देरी क्यों की.

क्या है पूरा मामला

ये बात क्यों है कही गई इसे समझते हैं. लेबनान में शांति बहाल होने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ न्यूक्लियर डील के पहले दौर की बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो रहे हैं. इस बीच, अमेरिका में इस डील की शर्तों को सबको सामने लाने में देरी पर जब सवाल उठाए गए. इसी में से एक सवाल पर जवाब देते हुए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मजाकिया लहजे में पाकिस्तान और कतर की प्रेस स्वतंत्रता पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कतर के सिस्टम में अमेरिकी संविधान जैसी प्रेस की आजादी नहीं है. इसलिए वहां चीजें अलग ढंग से काम करती हैं.

अमेरिका में उठ रहे सवालों पर दिए जवाब

यह बात डेमोक्रेट्स और ट्रांसपेरेंसी के सपोर्टर्स की उस आलोचना के बाद आई है. इसमें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के 15 जून को अंतरिम एग्रीमेंट की घोषणा के बाद दो दिनों तक एमओयू के टेक्स्ट रोके रखने के एडमिनिस्ट्रेशन के फैसले की आलोचना की गई थी.

वैंस ने आगे कहा, “पाकिस्तान में यह उम्मीद नहीं है कि टेक्स्ट अमेरिकी लोगों के लिए बाहर आएगा ताकि वे असल में पूछताछ कर सकें. देख सकें, एनालाइज़ कर सकें और खुद समझ सकें. लेकिन यह बाहर आएगा.”

इजरायल-हिजबुल्लाह हुए हैं सीजफायर के लिए राजी

पेरिस समझौते के बाद भी लेबनान में अचानक भड़की लड़ाई ने इस शांति प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया था. इस तनाव के कारण अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में होने वाली न्यूक्लियर डील में जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था. हालांकि, स्थिति को संभालते हुए इजरायल और हिजबुल्लाह शुक्रवार को लेबनान में एक नए युद्धविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं. इससे शांति की उम्मीदें फिर जिंदा हो गई हैं.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img