डोंगरगढ़– 4 सिंतम्बर को आज |भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक डोंगरगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में डोंगरगढ़ शहर एवं ग्रामीण मंडल, घुमका एवं तिलई मंडल के मंडल प्रभारी, सह – प्रभारी, अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक मे मार्गदर्शन संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने किया।
कोमल सिंह राजपूत की अध्यक्षता मे बैठक आहूत की गई ।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती,जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, डोंगरगढ मंडल प्रभारी जितेन्द्र साहू, मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, विनोद खांडेकर,जिला महामंत्री सौरभ कोठारी,डीकेश साहू डोंगरगढ़ मंडल के सहप्रभारी किशुन यदु, तिलई मंडल प्रभारी रवि सिन्हा, घुमका मंडल प्रभारी अमर लालवानी उपस्थित थे।
बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। मंडलवार कार्यों की समीक्षा करते हुए बूथों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा, “भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला तंत्र नहीं, बल्कि निरंतर जनसंपर्क और सेवा के माध्यम से समाज के साथ जुड़ा रहने वाला संगठन है।
कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि विगत 10 वर्षों से डोंगरगढ मे कांग्रेस का विधायक है, इस बार मां बम्बलेश्वरी की पावन भूमि मे कमल खिलाना है, इसलिए 2 वर्ष पूर्व से संगठन क्रियाशील होकर कार्य कर रहा है, उन्होने कहा कि “शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।
मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है
जिला प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा, “संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को समयबद्ध तरीके से पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा।”
बैठक का सफल संचालन सत्य प्रकाश मिश्रा ने किया । बैठक मे प्रमुख रूप से रमन डोंगरे, किरण बारले,हरविंदर मगे, महेंद्र अग्रवाल, प्रकाश चौरडिया, जैन मेश्राम, कुलवंत कक्कड़, सुरेंद्र सिंह बनोआना, प्रदीप बाघ, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, जसमीत सिंह बनोआना, अमित जैन विजेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सोनी, अनिल सिंह, राकेश साहू, जितेंद्र गायकवाड आदि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर किए गए कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में डोंगरगढ़, घुमका एवं थिलई मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




