Nothing का नया ‘B’ टीज़र वायरल! क्या जल्द लॉन्च होगा Phone 4b? 20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत


Powered by :

Last Updated:

नथिंग ने ‘Born Different’ टैगलाइन के साथ नया ‘B’ टीज़र जारी किया है. क्या कंपनी Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है या फिर एक नई बजट स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है? जानिए सामने आई सभी जानकारी और संभावित लॉन्च से जुड़ी बड़ी बातें.

ख़बरें फटाफट

Nothing का नया 'B' टीज़र वायरल! क्या जल्द लॉन्च होगा Phone 4b?Zoom

CMF Phone नहीं, अब Nothing ने दिया बड़ा हिंट! ‘B’ का आखिर क्या है मतलब? Photo: AI

नथिंग ने एक नया टीज़र जारी किया है, जिसने काफी हलचल मचा दी है. दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने साफ कर दिया था कि इस साल कोई नया CMF Phone लॉन्च नहीं होगा. इसके बाद माना जा रहा था कि 2026 के लिए कंपनी की स्मार्टफोन लॉन्चिंग लगभग तय हो चुकी है.

लेकिन अब ऐसा लगता है कि नथिंग के पास अभी भी कुछ नया पेश करने की योजना है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर ‘B’ अक्षर के साथ ‘Born Different’ टैगलाइन वाला एक रहस्यमयी टीज़र शेयर किया है. इसके बाद से इंटरनेट पर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर Nothing क्या लॉन्च करने वाला है.

आखिर क्या टीज़ कर रही है Nothing?
फिलहाल यही सबसे बड़ा सवाल है. टीज़र में सिर्फ ‘B’ अक्षर दिखाई देता है. इसमें न लॉन्च डेट बताई गई है, न किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है और न ही ये संकेत मिला है कि यह किस कैटेगरी का प्रोडक्ट होगा. इसके बावजूद फैंस अलग-अलग तरह के अनुमान लगा रहे हैं.

सबसे मजबूत अटकल ये है कि कंपनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Nothing Phone (4) सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिसे Nothing Phone (4b) नाम दिया जा सकता है.

अगर ऐसा होता है, तो ये पहली बार होगा जब Nothing अपने किसी स्मार्टफोन के लिए ‘b’ ब्रांडिंग का इस्तेमाल करेगी. अब तक कंपनी ने Phone (1), Phone (2), Phone (3) और हाल ही में Phone (4a) सीरीज जैसे नामों का इस्तेमाल किया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए ये भी संभव है कि ‘B’ का मतलब कुछ और ही हो.

क्या आने वाली है नई स्मार्टफोन सीरीज?
एक और चर्चा ये भी है कि Nothing पूरी तरह से नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ‘B’ ब्रांडिंग को लेकर माना जा रहा है कि ये कंपनी की एक किफायती स्मार्टफोन लाइनअप हो सकती है, जो मौजूदा डिवाइस से नीचे की कैटेगरी में आएगी.

भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए Nothing का एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करना बिल्कुल भी हैरान करने वाली बात नहीं होगी.

फिलहाल कंपनी ने सिर्फ एक टीज़र जारी किया है और बाकी सभी जानकारियां अटकलों पर आधारित हैं. ऐसे में Nothing के अगले ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करना होगा, जिससे ये साफ हो सके कि ‘Born Different’ के पीछे आखिर क्या नया प्रोडक्ट छिपा है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img