राजनांदगांव । संस्कार सीटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एनसीसी कैम्प में 500 से अधिक कैडेट्स को साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार ने कैडेट्स को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। अनजान नंबरों या आईडी से मैसेज न आने पर पर्सनल जानकारी शेयर न करने की सलाह दी।

ऑनलाइन ठगी, APK फाइल, फिशिंग, OTP शेयरिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। साइबर अपराध होने पर बिना डरे पुलिस से शिकायत करें या टोल-फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें—ऐसी अपील की गई। इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की सावधानियां भी सिखाई गईं।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में हुआ। अवसर पर एनसीसी अधिकारी, साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार, आरक्षक अमित सोनी और कैडेट्स मौजूद रहे। कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया।






