Dongargarh: अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार….

डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 09 बोतल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर, 04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की तथा बिक्री रकम 500 रुपये जब्त की गई है। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.850 बल्क लीटर बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार 07 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी भूपेन्द्र सिन्हा, निवासी बधियाटोला डोंगरगढ़, रतबहिनी माता मंदिर के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 बोतल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर, कुल 5.850 बल्क लीटर, कीमत लगभग 1800 रुपये, 04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की, कुल 3.000 बल्क लीटर, कीमत लगभग 3200 रुपये, तथा बिक्री रकम 500 रुपये सहित कुल 5500 रुपये का माल जप्त किया गया।


आरोपी भूपेन्द्र सिन्हा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img