must visit places in varanasi | weekend getaway near varanasi | बनारस के आसपास घूमने की जगह |


Last Updated:

Best Places to Visit in Varanasi: अगर आप इस कड़कड़ाती गर्मी में दिल्ली या मुंबई जैसी दूर की जगहों पर जाए बिना वॉटर एडवेंचर और पूल पार्टी का मजा लेना चाहते हैं, तो धर्मनगरी वाराणसी और उसके आसपास के इलाके आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बन सकते हैं. जहां आपको नमो घाट पर स्पीड बोट स्टंट्स के जरिए गोवा के समंदर जैसा रोमांच मिलेगा, तो वहीं सोनभद्र की पहाड़ियों में बसा ‘मिनी गोवा’ भी आपको अच्छा फील देगा. मात्र 400 से 500 रुपये के बजट में वॉटर पार्कों से लेकर खूबसूरत प्राकृतिक झरनों तक, जानिए वाराणसी के पास मौजूद समर वेकेशन एन्जॉय करने की खूबसूरत जगहें जो आपको ट्रिप यादगार बना सकती हैं.

अब आपको वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने के लिए गोवा जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वाराणसी में गंगा की लहरों पर ही आप वॉटर एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं. यहां स्पीड बोट के जरिए गंगा की लहरों के बीच रोमांचक स्टंट कराए जाते हैं, जो आपको बिल्कुल समंदर जैसा अहसास कराएंगे. इस बेहतरीन एक्टिविटी का मजा आप वाराणसी के ‘नमो घाट’ पर जाकर ले सकते हैं.

वाराणसी में इन दिनों नाइट आउट और वेकेशन के लिए कई शानदार रिजॉर्ट्स बन गए हैं. इन रिजॉर्ट्स में रुककर आपको मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का अनुभव होगा. यहां पूल पार्टी के लिए प्राइवेट स्विमिंग पूल की भी सुविधा मिलती है, जहां आप गर्मी के इस सीजन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं. इन जगहों को आप बर्थडे पार्टी या अन्य इवेंट्स के लिए भी बुक कर सकते हैं.

गर्मी से राहत पाने और अच्छा टाइम स्पेंड करने के लिए वाराणसी में कई बेहतरीन वॉटर पार्क भी मौजूद हैं. शहर में ‘फंटासिया’, ‘वाराणसी फन सिटी’ और ‘कृष्णन गोकुल वॉटर पार्क’ जैसी कई मशहूर जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में वॉटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं. यहां महज 400 से 500 रुपये के टिकट में आप आराम से 6 से 8 घंटे तक मस्ती कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन वॉटर पार्क्स में खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट से लेकर हर तरह की जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं. यहां छोटे बच्चों के लिए अलग से सुरक्षित पूल बनाए गए हैं. इसके अलावा आप यहां ट्यूब राइड, मैट राइड, रेन शॉवर और वेव पूल जैसी कई एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं. सुरक्षा के लिहाज से यहां सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर तैनात रहते हैं, और कुछ जगहों पर महिला गार्ड्स की भी व्यवस्था है.

इन सब के अलावा, वाराणसी से करीब 45 किलोमीटर दूर वाराणसी-सोनभद्र रोड पर अहरौरा के पास ‘एक्वा जंगल वॉटर पार्क एंड रिजॉर्ट’ बना हुआ है. इस जगह पर आप प्रकृति की खूबसूरत हरियाली के बीच वॉटर एडवेंचर का डबल मजा ले सकते हैं. यहां बने खूबसूरत कॉटेज आपको विदेशों जैसा फील कराएंगे, और वॉटर पार्क के अलावा यहां अलग से भी स्विमिंग पूल की व्यवस्था है.

वाराणसी के पास सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर जिलों में कई शानदार प्राकृतिक झरने भी हैं. वाराणसी शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर ‘लखनिया दरी’ है, जहां खूबसूरत जंगलों के बीच पहाड़ों से बहता पानी लोगों को खूब आकर्षित करता है. वहीं, सक्तेशगढ़ में ‘सिद्धनाथ दरी वॉटरफॉल’ भी है, जहां आप 100 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने और प्रकृति की खूबसूरती को बेहद करीब से देख सकते हैं.

वाराणसी के नजदीक सोनभद्र जिले में 'अवारी' (अबाड़ी) नाम की एक छोटी सी खूबसूरत जगह है, जिसे यहां का 'मिनी गोवा' कहा जाता है. यह पूरी जगह घने और हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई है. पहाड़ियों के बीच से बहती नदी की धारा यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है. इसका किनारा बिल्कुल गोवा के बीच जैसा अहसास कराता है, इसलिए जो लोग गोवा नहीं जा पाते, वे गर्मियों में यहां घूमना खूब पसंद करते हैं.

वाराणसी के नजदीक सोनभद्र जिले में ‘अवारी’ (अबाड़ी) नाम की एक छोटी सी खूबसूरत जगह है, जिसे यहां का ‘मिनी गोवा’ कहा जाता है. यह पूरी जगह घने और हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई है. पहाड़ियों के बीच से बहती नदी की धारा यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है. इसका किनारा बिल्कुल गोवा के बीच जैसा अहसास कराता है, इसलिए जो लोग गोवा नहीं जा पाते, वे गर्मियों में यहां घूमना खूब पसंद करते हैं.

इन सभी जगहों के अलावा, अगर आप शहर के भीतर ही सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो वाराणसी का 'अस्सी घाट' शाम के वक्त के लिए सबसे बेस्ट है. यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगे हुए हैं. इसके अलावा आप शाम के ठंडे मौसम में गंगा नदी में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं. परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है.

इन सभी जगहों के अलावा, अगर आप शहर के भीतर ही सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो वाराणसी का ‘अस्सी घाट’ शाम के वक्त के लिए सबसे बेस्ट है. यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगे हुए हैं. इसके अलावा आप शाम के ठंडे मौसम में गंगा नदी में बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं. परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img