बागनदी को प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम 29.05.2026 रात्रि को पारिवारिक विवाद के चलते घर से बिना बताए बाहर चला गया था। परिजनों ने उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त की और थाना को सूचित किया।
सूचना मिलते ही थाना बागनदी पुलिस ने तत्काल पतासाजी प्रारम्भ कर स्थानीय एवं आस-पास के संभाव्य स्थानों पर खोजबीन की। लगातार जांच एवं आवश्यक जानकारी संकलन के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल पाया गया।
पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर गया था तथा उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। सत्यापन एवं आवश्यक पूछताछ के पश्चात् उसे उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।
भोला कोरेम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना बागनदी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना बागनदी पुलिस आम नागरिकों से अनुरोध करती है कि किसी व्यक्ति के लापता होने या किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, जिससे समय पर आवश्यक सहायता और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





