Meta AI अब चश्मे में, फोटो, वीडियो और कॉलिंग सब कुछ होगा आसान, मिलते हैं 26 स्टाइल ऑप्शन


मेटा ने अपनी स्मार्ट ग्लासेस पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नई  मेटा Glasses सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने बताया कि इन स्मार्ट ग्लासेस को आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इस बार मेटा का फोकस सिर्फ AI फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर्स को ज्यादा स्टाइलिश और पर्सनलाइज्ड ऑप्शन देने पर भी है.

नई मेटा Glasses सीरीज की शुरुआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है. कंपनी ने इसके साथ एक खास मेटा Glasses by Kylie कलेक्शन भी पेश किया है, जो मशहूर सेलिब्रिटी Kylie Jenner के सिग्नेचर स्टाइल से प्रेरित है. यह Kylie Jenner का वियरेबल टेक्नोलॉजी से जुड़ा पहला बड़ा प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है.

मेटा ने इस सीरीज में अलग-अलग पसंद के हिसाब से तीन डिजाइन पेश किए हैं.  मेटा एडवेंटूरर में क्लासिक रेक्टेंगुलर फ्रेम मिलता है, जो सिंपल और एवरीडे लुक पसंद करने वालों के लिए है. वहीं मेटा Fury ज्यादा बोल्ड और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है. दूसरी ओर मेटा Glasses by Kylie में स्लिम ओवल फ्रेम दिया गया है, जिसे फैशन और स्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

कंपनी ने इन स्मार्ट ग्लासेस को 26 अलग-अलग स्टाइल कॉम्बिनेशन में उपलब्ध कराया है. यूजर्स ब्लैक, रेसिंग ग्रीन, लिनेन, मेरलोट, महोगनी, सैंडस्टोन और क्लासिक टॉरटॉइस जैसे कई कलर में अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं.

इसके अलावा क्लियर, पोलराइज्ड, ट्रांजिशन और सन लेंस का ऑप्शन भी मिलता है. अगर किसी को नंबर वाले चश्मे की जरूरत है तो वह अपनी पसंद के ऑप्टिशियन से प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगवा सकता है और इससे प्रोडक्ट की वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

कैसे है नए ग्लासेस के फीचर्स?
फीचर्स की बात करें तो मेटा Glasses में मेटा AI, ओपन-ईयर स्पीकर्स और एडवांस माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जिससे कॉलिंग, वॉयस कमांड और मैसेजिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होता है. यूजर्स बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे कंटेंट क्रिएशन पहले से ज्यादा आसान हो जाता है.

बैटरी के मामले में भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. मेटा Glasses एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे से ज्यादा चल सकती हैं. इसके साथ मिलने वाला चार्जिंग केस 40 घंटे तक का अडिशनल बैकअप देता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.

मेटा ने सिर्फ नए स्मार्ट ग्लासेस ही नहीं, बल्कि अपने AI सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन भी पेश किया है. नया AI मॉडल Muse Spark यूजर के सामने मौजूद चीजों को समझने के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों में भी मदद करेगा. यह अपॉइंटमेंट याद दिलाने, हेल्दी आदतें बनाने और कई अन्य स्मार्ट सुझाव देने में सक्षम होगा.

इसके अलावा कंपनी ने डायनामिक फोटो फीचर, वॉकिंग डायरेक्शन और लाइव ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं. खास बात यह है कि लाइव ट्रांसलेशन अब हिंदी, जापानी, कोरियन और मंदारिन चीनी जैसी अतिरिक्त भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा.

स्मार्ट फीचर्स के साथ लुख भी क्लासी
AI और फैशन का यह नया कॉम्बिनेशन मेटा को स्मार्ट वियरेबल्स की दुनिया में और मजबूत बना सकता है. स्टाइलिश डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और एडवांस AI फीचर्स के साथ मेटा Glasses उन यूजर्स को आकर्षित कर सकती हैं जो टेक्नोलॉजी के साथ फैशन का भी बेहतरीन मेल चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img