Lincoln Memorial Reflecting Pool Renovation | Donald Trump News Hindi | Mall News- डोनाल्ड ट्रंप की खबर लिंकन पूल का पेंट उखड़ा


होमदुनियाअमेरिका

130 करोड़ रुपये से लिंकन पूल नीला कराया, अब उखड़ा पेंट, ट्रंप का सपना पानी में

Last Updated:

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर करीब 1.47 करोड़ डॉलर की लागत से रेनोवेट किए गए लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल में नई समस्या सामने आई है. पूल के तल पर की गई नीली कोटिंग कई जगह से उखड़ती दिखी है. इससे पहले भी रेनोवेशन के कुछ ही दिन बाद पानी में दोबारा काई जमने लगी थी.

Zoom

लिंकन मेमोरियल का रेनोवेशन किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राजधानी वॉशिंगटन डीसी को खूबसूरत बनाने का सपना फिलहाल मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है. ट्रंप के आदेश पर करोड़ों डॉलर खर्च कर रेनोवेट किए गए ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल में अब एक नई गड़बड़ी सामने आई है. पूल के तल पर की गई नीली कोटिंग कई जगह से उखड़ती दिखाई दी है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को नेशनल मॉल में पूल के अंदर नीले रंग की एक परत पानी में तैरती नजर आई. यह साफ नहीं है कि यह पेंट है या सीलेंट, लेकिन तस्वीरों के सामने आने के बाद सवाल उठने लगा कि क्या इस प्रोजेक्ट में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है?

पहले काई और अब उखड़ी कोटिंग

ट्रंप ने अप्रैल में इस ऐतिहासिक पूल के रेनोवेशन का आदेश दिया था. इसका कॉन्ट्रैक्ट तर 1.4 करोड़ डॉलर (1.32 अरब रुपये) का निकला. इसके बाद पूल को खाली कर उसके तल को अमेरिकी झंडे के नीले रंग से रंगा गया और फिर दोबारा पानी भरा गया. लेकिन काम पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद पहले पानी में काई (Algae) जमने लगी और अब नीली कोटिंग भी उखड़ती दिखाई दे रही है.

कॉन्ट्रैक्टर ने क्या कहा?

रेनोवेशन का काम करने वाली कंपनी अटलांटिक इंडस्ट्रियल कोटिंग के मालिक एडी वुड ने कहा कि सिर्फ तस्वीरों और वीडियो के आधार पर यह बताना मुश्किल है कि आखिर उखड़ क्या रहा है. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के दौरान अगर कोई समस्या होगी तो उसे ठीक कर दिया जाएगा. वहीं पूल इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ टिम आउरहान ने कहा कि किसी भी कोटिंग के उखड़ने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. इनमें सतह की तैयारी, गलत तरीके से कोटिंग करना, चिपकने में दिक्कत, मौसम का असर या दूसरी तकनीकी समस्याएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि असली चिंता की बात यह होगी अगर पूल के कई हिस्सों में कोटिंग उखड़ने लगे.

पहले भी फेल हो चुका है करोड़ों का प्रोजेक्ट

लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल पिछले करीब 100 साल से वॉशिंगटन डीसी की पहचान रहा है. लेकिन इसमें काई और पानी रिसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बराक ओबामा प्रशासन ने 2012 में करीबर 3.4 करोड़ डॉलर खर्च कर 18 महीने तक इसका रेनोवेशन कराया था. तब दावा किया गया था कि इससे समस्या खत्म हो जाएगी. हालांकिकुछ ही समय बाद पूर गंदे पानी और कई पक्षियों के बीट और मरी बतखों से भर गया.

ट्रंप ने फिर शुरू किया था नया प्रोजेक्ट

ओबामा सरकार के रेनोवेशन को नाकाम बताते हुए ट्रंप ने इस साल दोबारा काम शुरू कराया था. शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की लागत 18 लाख डॉलर बताई गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर करीब 1.47 करोड़ डॉलर पहुंच गई. इसके बावजूद पूल में फिर से काई दिखाई देने लगी. हाल ही में अधिकारियों ने पानी साफ करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डाला और ‘एडवांस्ड नैनोबबलर टेक्नोलॉजी’ का भी इस्तेमाल किया, लेकिन गुरुवार तक पूल के कई हिस्सों में पानी हरा ही नजर आया.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img