शांति भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

चिखली, 12 जून 2026: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत चिखली पुलिस ने दो शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है।

• आरोपी 1: देवराज वर्मा, पिता: संतराम वर्मा, आयु: 39 वर्ष, पता: शंकरपुर चौकी चिखली।
• आरोपी 2: वासुदेव साहू, पिता: दिलीप साहू, आयु: 29 वर्ष, पता: ग्राम गठूला चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

बताया गया कि उपरोक्त व्यक्तियों ने आपसी वाद‑विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया, जिससे अप्रिय घटना घटने की संभावना बन गई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक‑पृथक धाराओं 170, 126, तथा 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, धनश्री, आर. गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी तथा चौकी चिखली के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी तत्परता एवं समन्वित प्रयासों के कारण समय रहते स्थिति नियंत्रित की जा सकी और क्षेत्रीय शांति बनी रही। पुलिस प्रशासन जनता से अपील करता है कि वे किसी भी विवाद की स्थिति में संयम बरतें और पुलिस को सूचित करें।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img