Katmai Bear Cam Attack | खौफनाक वीडियो: जब एक मां ने ही दूसरे के बच्चे को मारकर खा लिया, लाइव कैमरे में कैद हुई हैवानियत


Last Updated:

अलास्का के कटमई नेशनल पार्क से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यहां के मशहूर लाइव कैमरे में एक मादा भालू की क्रूरता कैद हुई है. 806 नंबर की इस भालू ने एक दूसरे भालू के छोटे बच्चे को बेरहमी से मार डाला. हैरानी की बात यह है कि उसने उस बच्चे को अपना निवाला भी बना लिया. यह घटना ब्रूक्स रिवर के पास हुई है.

Zoom

कटमई नेशनल पार्क की दिल दहलाने वाली घटना: 806 नंबर की मादा भालू ने 909 के बच्चे को उतारा मौत के घाट. (Image: Explore.org)

नई दिल्ली: जानवरों की दुनिया कितनी क्रूर हो सकती है इसका एक खौफनाक नजारा हाल ही में सामने आया है. अलास्का के कटमई नेशनल पार्क में लगे कैमरों ने एक ऐसी घटना रिकॉर्ड की है जिसे देखकर हर कोई सन्न है. मंगलवार सुबह ब्रूक्स रिवर के लाइव कैमरे में एक मादा भालू की हैवानियत कैद हो गई. 806 नंबर की इस मादा भालू ने एक छोटे और बेबस बच्चे को बेरहमी से मार डाला. यह बच्चा 909 नंबर की भालू का था जिसका जन्म इसी साल बसंत में हुआ था. दिल दहलाने वाली बात यह है कि मारने के बाद उस मादा भालू ने बच्चे को खा भी लिया. इस पूरी घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग हैरान हैं कि आखिर एक मां दूसरे के बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. एक्सपर्ट्स की टीम इस घटना का एनालिसिस कर रही है.

आखिर भालू ने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया?

यह घटना एक्सप्लोर ओआरजी (Explore org) के कैमरों में कैद हुई है. जब यह हमला हुआ तब 806 नंबर की भालू के साथ उसके खुद के दो बच्चे मौजूद थे. इनमें से एक बच्चा ढाई साल का और दूसरा डेढ़ साल का था. हमले से ठीक पहले ये बच्चे शिकार हुए छोटे बच्चे के साथ खेल रहे थे. लेकिन अचानक हालात बदल गए. 806 नंबर की भालू ने उस छोटे बच्चे का पीछा किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वह करीब 20 मिनट तक उस बच्चे को खाती रही. उसके खुद के बच्चे यह सब चुपचाप देखते रहे. बाद में उसने बचे हुए हिस्से को जमीन में दफना दिया.

क्या भूख की वजह से मादा भालू ने दूसरे के बच्चे को खाया?

इस भयानक घटना के बाद एक्सप्लोर ओआरजी ने एक खास लाइव चैट का आयोजन किया. इसमें पार्क रेंजर और नेचुरलिस्ट माइक फिट्ज शामिल हुए. उन्होंने बताया कि नदी में सैल्मन मछलियों की कोई कमी नहीं है. इसलिए भूख इस हमले की वजह नहीं हो सकती है. फिट्ज ने कहा, ‘हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह सेक्शुअली सिलेक्टेड इन्फैंटिसाइड का मामला नहीं है’. अक्सर नर भालू मेटिंग के लिए दूसरे के बच्चों को मार देते हैं. लेकिन इस घटना में कोई नर भालू शामिल नहीं था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटा बच्चा शायद 806 को देखकर भागा होगा. भागने की वजह से भालू के अंदर का प्रीडेटर जाग गया होगा.

View this post on Instagram





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img