Trump Viral Video: ट्रंप ने अंतिम संस्कार में जेब से निकाली मिंट… फिर साथ बैठे नेताओं को ऑफर की



Donald Trump Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बार वजह कोई भाषण या बड़ा फैसला नहीं, बल्कि एक छोटा-सा पल है. लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप अपनी जेब से हार्ड मिंट (टिक-टैक जैसी टॉफी) निकालकर खाते नजर आए. इसके बाद उन्होंने वही मिंट उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को भी ऑफर की. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. कई यूजर्स इस पल को मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इतने गंभीर मौके पर ऐसा करना ठीक नहीं था. इससे पहले भी इसी समारोह से ट्रंप और वेंस का एक और वीडियो वायरल हुआ था. अब ये नया क्लिप भी इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img