Last Updated:
कनेर एक ऐसा पौधा है जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसके पत्तों और फूलों का उपयोग त्वचा रोग, दर्द और अन्य समस्याओं में किया जाता है. साथ ही, धार्मिक मान्यता के अनुसार यह फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में कई औषधि पौधे पाए जाते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, उनमें से एक पौधा है कनेर जो कि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ औषधि गुणों के लिए जाना जाता है. कनेर के फूल पीले सफेद रंग के होते हैं कनेर के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से लोग इनका इस्तेमाल दर्द, खुजली और त्वचा रोगों में करते आ रहे हैं.

कनेर का फूल खासतौर पर भगवान शिव को प्रिय माना जाता है. इसे पूजा में चढ़ाने से मनोकामना पूरी होने का विश्वास है. यह फूल सालभर उपलब्ध रहता है और इसमें विशेष ऊर्जा मानी जाती है. परंतु पूजा के साथ-साथ औषधि गुणों के लिए भी इस फूल का इस्तेमाल कई वर्षों से किया जाता है कनेर के फूल की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं

अगर आप भी दाद खाज खुजली जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं और लंबे समय से दाद की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कनेर के पत्ते राहत दे सकते हैं. कनेर के पत्तों को नारियल तेल में धीमी आंच पर पकाएं, ठंडा होने पर छान लें और प्रभावित जगह पर लगाएं. लंबे समय तक नियमित इस्तेमाल से दाद की जलन, खुजली और दाग कम होने लगते हैं. जिससे आपको धीरे-धीरे दाद की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप भी दर्द जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं कई बार कमर में दर्द होने लगती है बदलता मौसम के कारण जोड़ों के दर्द की समस्या अचानक बढ़ जाती है ऐसे में आज हम एक ऐसी औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे दर्द की समस्या से राहत मिल सकता है।घुटनों, कमर या कंधे का दर्द हो तो कनेर का लेप आज़माया जाता है. ताज़ी पत्तियां पीसें, उसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर हल्का गर्म करें और दर्द वाली जगह पर मालिश करें. धीरे-धीरे सूजन कम होती है.

बदलते खान-पान के कारण त्वचा पर मुहासे फोड़े फुंसी या दाग धब्बों की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं दाग धब्बे फोड़े फुंसी से छुटकारा पाने के लिए आप कनेर की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं सबसे पहले कनेर की छाल का पेस्ट बनाएं उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर. धीरे-धीरे चेहरे के दाग धब्बों से आपको छुटकारा मिल जाएगा. इस उपाय को करने से फोड़े फुंसी की समस्या से राहत मिल सकती है

महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और बेचैनी से रहा पाने के लिए महिलाएं कनेर के फूलों से काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं जिससे दर्द और बेचैनी से राहत मिल सकती है इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले आप कनेर के ताज़े फूलों को ले लीजिए उसके बाद उन फूलों को साफ पानी में धो लें फिर काढ़ा तैयार कर ले उसके बाद सुबह खाली पेट कल सेवन करने से दर्द और बेचैनी से राहत मिल सकती है

अगर आप भी पाइल्स की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी देसी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पाइल्स की समस्या से राहत पा सकते हैं. पाइल्स की समस्या से निजात पाने के लिए कनेर के फूल की मदद ले सकते हैं कनेर के पौधे के ताजी पत्तियां और नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर ले. उसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को उसे बवासीर के मस्सों पर रोजाना दिन में तीन बार लगाए जिससे राहत मिल सकती है

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव ने बताया ने जानकारी देते हुए बताया कि कनेर का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है परंतु कई बार लोगों को सही जानकारी न होने के कारण वह जानकारी के अभाव के कारण फूल और पत्तियों का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं जिस कारण डायरिया सिर दर्द ,पेट दर्द, जैसी समस्या हो जाती है इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी होता है।





