Jio यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक फ्री मिलेगा Canva Pro, ऐसे उठा सकेंगे फायदा


नई दिल्ली. जियो यूजर्स के लिए डिजिटल कंटेंट बनाने से जुड़ा बड़ा ऑफर सामने आया है. रिलायंस जियो और कैनवा ने साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत पात्र जियो ग्राहक 12 महीने तक कैनवा के प्रीमियम डिजाइन टूल मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. इस ऑफर की कीमत ₹4,000 तक है. इसका फायदा छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, कारोबारियों और छोटे बिजनेस चलाने वाले लोगों को हो सकता है.

कैनवा में प्रीमियम टेम्पलेट्स के साथ एआई आधारित डिजाइन टूल भी मिलते हैं. प्लेटफॉर्म हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में डिजाइन तैयार करने की सुविधा देता है. यानी यूजर अपनी पसंद की भाषा में सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग कंटेंट और दूसरे डिजाइन तैयार कर सकता है.

किस जियो प्लान पर मिलेगा कौन सा Canva प्लान

ऑफर के तहत ₹399 वाला जियो प्लान लेने वाले पात्र यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro मिलेगा. वहीं ₹349 वाला प्लान और ₹349 से ऊपर के सभी 2 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान लेने वाले पात्र ग्राहकों को Canva Pro Lite मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक, दोनों प्लान 12 महीने के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिए जाएंगे. ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर को MyJio ऐप खोलना होगा, Canva ऑफर पर टैप करना होगा और फिर इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा.

Canva Pro और Pro Lite में क्या फर्क

दोनों प्लान में प्रीमियम टेम्पलेट्स और कई डिजाइनिंग टूल मिलते हैं, लेकिन Canva Pro में ज्यादा एडवांस एआई फीचर और कुछ अतिरिक्त सुविधाएं हैं.

सुविधा Canva Pro Lite Canva Pro
प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट
वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर
ब्रांड किट बेसिक, 3 किट एडवांस्ड, 5 किट
प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, CMYK
कंटेंट प्लानर, सोशल पोस्ट शेड्यूलिंग
मैजिक रिसाइज
मैजिक इरेजर
Canva AI, चैट से डिजाइन
एडवांस्ड AI टूल और ज्यादा AI लिमिट
क्लाउड स्टोरेज 50 GB 100 GB

यानी सामान्य डिजाइनिंग और रोजमर्रा के क्रिएटिव काम के लिए Pro Lite में कई जरूरी प्रीमियम फीचर मिल जाते हैं. वहीं ज्यादा डिजाइनिंग करने वाले यूजर्स के लिए Canva Pro में एडवांस्ड एआई और अतिरिक्त टूल उपलब्ध हैं.

फोन से बना सकेंगे सोशल मीडिया पोस्ट और प्रेजेंटेशन

कैनवा का इस्तेमाल स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग सामग्री और त्योहारों के ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए किया जा सकता है. एआई आधारित फीचर्स की मदद से यूजर शुरुआती आइडिया से लेकर तैयार डिजाइन तक का काम तेजी से कर सकता है.

कंपनी के मुताबिक, हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के कारण यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में कंटेंट बना सकेंगे. इससे छोटे शहरों के छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों के लिए भी डिजाइनिंग आसान हो सकती है.

जियो और Canva ने क्या कहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि भारत की बड़ी ताकत उसकी क्रिएटिविटी है. उनके मुताबिक, Canva के जरिए लाखों भारतीयों को एआई आधारित डिजाइन टूल मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि छात्र, क्रिएटर, उद्यमी और छोटे कारोबार अपने डिजिटल काम को आगे बढ़ा सकें.

Canva के को-फाउंडर और COO क्लिफ ओब्रेक्ट ने कहा कि भारत कंपनी के सबसे तेजी से बढ़ने वाले बाजारों में से एक है. उन्होंने कहा कि जियो के साथ साझेदारी से देश में लाखों और लोगों तक Canva पहुंचाने और उन्हें अपने आइडिया को डिजाइन के जरिए सामने लाने में मदद मिलेगी.

16 सितंबर से शुरू होगा ऑफर

12 महीने वाला Canva ऑफर 16 सितंबर 2026 से पात्र जियो यूजर्स के लिए लाइव होगा. ऑफर के लिए पात्र रिचार्ज करने वाले यूजर्स MyJio ऐप में जाकर इसे एक्टिवेट कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, ऑफर के लिए अलग से कोई शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं है. हालांकि, Canva के प्लान और फीचर कंपनी के अनुसार समय-समय पर अपडेट हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img