संजय कुमार झा ने सोमवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, “नीतीश कुमार पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को राष्ट्रीय परिषद में इसका अनुमोदन किया गया।”
निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा, “निशांत कुमार, जो पार्टी में शामिल हुए हैं, वही आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं। निशांत कुमार अभी सरकार में काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी काम करेंगे।”




