69990 में iPhone 17 Pro, 74990 में Pro Max, सीधे 55000 रुपये की बचत


नई दिल्ली. नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो क्रोमा पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ कई ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक कैशबैक, पुराने आईफोन के एक्सचेंज और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस को मिलाकर फोन की कीमत काफी कम हो सकती है. iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये और 512GB मॉडल की 88,490 रुपये बताई गई है.

वहीं, iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 74,990 रुपये और 512GB मॉडल की 94,990 रुपये है. हालांकि, यह कीमत सभी ऑफर्स का फायदा मिलने के बाद की है. सिर्फ ऑनलाइन लिस्टेड कीमत की बात करें तो 4,000 रुपये के बैंक कैशबैक के बाद iPhone 17 Pro 256GB की कीमत 1,26,490 रुपये और 512GB की कीमत 1,45,990 रुपये से शुरू होगी.

बैंक कैशबैक और एक्सचेंज का फायदा

क्रोमा के ऑफर में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिल रहा है. अगर आपके पास iPhone 15 Pro है और उसे एक्सचेंज करते हैं तो iPhone 17 Pro पर 44,500 रुपये तक और Pro Max पर 53,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इसके अलावा 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. HDFC Tata Neu Card से 10 फीसदी तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी लिया जा सकता है. इसके लिए नियम और शर्तें लागू हैं.

6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी

फोन खरीदने वालों को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा. इसके साथ 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है. यानी ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से एकमुश्त पेमेंट या EMI का विकल्प चुन सकते हैं.

फ्री मिलेगा हाइफन केस

iPhone 17 Pro सीरीज के साथ क्रोमा 3,499 रुपये की कीमत वाला हाइफन केस कॉम्बो फ्री दे रहा है. इसके अलावा AppleCare+ पर फ्लैट 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी.

iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग भी शुरू

iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. ग्राहक क्रोमा स्टोर्स के अलावा Croma.com, Tata Neu और BigBasket से भी फोन प्री-बुक कर सकेंगे. स्टोर से प्री-बुकिंग करने पर 5,000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि ऑनलाइन बुकिंग में पूरी पेमेंट करनी होगी. iPhone 18 Pro मॉडल पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. इसके अलावा Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods की भी प्री-बुकिंग की जा सकेगी. इन प्रोडक्ट्स के लिए स्टोर पर 2,000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि ऑनलाइन बुकिंग में पूरी पेमेंट करनी होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img