अमेरिका में ठायं-ठायं…Google में इंजीनियर भारतवंशी महिला का मर्डर, पति निकला हत्‍यारा – Indian Origin Google Techie Sheetal Wrzesien Shot Dead


होमदुनियाअमेरिका

अमेरिका में ठायं-ठायं…Google में इंजीनियर भारतवंशी महिला का मर्डर, बेटा घायल

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

America News: अमेरिका में एक बार फिर से एक भारतवंशी को अपनी जान गंवानी पड़ी है. हत्‍या का आरोप पीड़ित के पति पर लगा है. इस घटना में भारतवंशी महिला का बेटा भी घायल हो गया है. स्‍थानीय पुलिस ने आरोपी शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

अमेरिका में एक भारतवंशी महिला की हत्‍या कर दी गई है. गूगल में कार्यरत महिला के पति पर ही मर्डर का आरोप लगा है. (फाइल फोटो)

America News: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की महिला की सनसनीखेज तरीके से हत्‍या कर दी. उनकी पहचान शीतल व्रजेसियन (57) के तौर पर की गई है. शीतल गूगल में सीनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थीं. इस घटना में उनका बेटा भी घायल हो गया है. हत्‍या का आरोप शीतल के पति किर्क व्रजेसियन पर लगा है. पुलिस ने किर्क को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस घटना में घायल शीतल के बेटे जेसन को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. यह कोई पहला मामला नहीं है, जब भारतीय मूल के किसी व्‍यक्ति को निशाना बनाया गया है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घर के बाहर शीतल के बेटे जेसन व्रजेसियन को भी गोली लगने से घायल पाया. इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने जेसन को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. कोब काउंटी पुलिस के अनुसार, आरोपी किर्क गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उसे कोब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. पुलिस ने इस मामले को घरेलू हिंसा से जुड़ा बताया है और कहा है कि आम जनता के लिए किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है. जेसन का हेल्‍थ अपडेट भी जारी नहीं किया गया है.

कौन थीं शीतल?

शीतल तकनीकी क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित हस्ती थीं. उनके पास इंजीनियरिंग और डिजिटल टेक्‍नोलॉजी क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव था. गूगल से पहले उन्होंने होमडिपो डॉट कॉम में मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्‍ट की अगुआई की थी. अपने करियर के दौरान उन्होंने वेदर और फाइनेंशियल टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

भारत, इंग्‍लैंड, घाना से अमेरिका तक का सफर

इंग्लैंड, भारत और घाना में पली-बढ़ीं शीतल कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं, जहां उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षा प्राप्त की. उनके पास दो सॉफ्टवेयर का पेटेंट भी था. वे जॉर्जिया टेक कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग के सलाहकार बोर्ड तथा जॉर्जिया टेक एलुमनाई एसोसिएशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की सदस्य भी थीं. उनके परिवार में पति के अलावा बेटा जेसन और बेटी जेसिका हैं.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img