ईरान का पलटवार, मिसाइलों से दहला खाड़ी क्षेत्र, कतर-UAE समेत कई देशों में हाई अलर्ट


अमेरिका के ताजा हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया है। कतर ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है, जबकि UAE ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को इंटरसेप्ट करने की पुष्टि की है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया

i

user
google_preferred_badge

अमेरिका के ईरान पर ताजा हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इसके बाद कतर समेत कई खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने दोहा समेत पूरे देश के लोगों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट भेजकर सभी नागरिकों और प्रवासियों से घरों या सुरक्षित स्थानों के भीतर रहने की अपील की है।

कतर ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि देश में सुरक्षा खतरे का स्तर फिलहाल बहुत अधिक है। मंत्रालय ने सभी नागरिकों और प्रवासियों से बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलने और केवल सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह कदम दोहा में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तेज धमाकों की आवाजें सुने जाने और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद कुवैत, बहरीन तथा जॉर्डन में हुए विस्फोटों की खबरों के मद्देनजर उठाया गया है। सरकार ने लोगों से सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की भी अपील की है।

UAE ने मिसाइल और ड्रोन इंटरसेप्ट करने की पुष्टि की

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई दीं धमाकों की आवाजें ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और आक्रामक ड्रोनों को रोकने की कार्रवाई के दौरान हुईं। मंत्रालय के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया, जिससे संभावित नुकसान टल गया।

कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में भी गूंजे धमाके

फार्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यूएई और कतर के अलावा कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में भी तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खाड़ी देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और हवाई रक्षा प्रणाली को और मजबूत कर दिया है, जबकि क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img