राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में नशा व अवैध मदिरा के विरुद्ध संचालित अभियान के तहत आज दिनांक 08.06.2026 को थाना गैंदाटोला व सायबर सेल, राजनांदगांव की टीम ने ग्राम बेलरगोंदी में छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
• सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।
• मौके पर आरोपी संतोष कुमार साहू, पिता श्री मदन लाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बेलरगोंदी, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव के कब्जे से 20 नग पोवा शीशी (देशी दारू, ब्रांड: प्रीमियम सुपर डिलक्स संत्रा, महाराष्ट्र निर्मित) बरामद हुई।
• बरामद सामग्री की अनुमानित बिक्री रकम रु. 2,500/- जबकि कुल कीमत रु. 4,100/- पाई गई।
• बरामद माल और आरोपी को जब्त/गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। मामला जमानती होने के कारण आरोपित जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया, तथा उसके विरुद्ध पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
राजनांदगांव पुलिस नशे व अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से कार्य कर रही है। ऐसे अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस से तुरन्त सूचना देने का अनुरोध किया जाता है।




