मानसून में उदयपुर घूमने का प्लान है? इन 5 खूबसूरत लोकेशन पर फ्री में कर सकते हैं शानदार फोटोशूट


Last Updated:

Udaipur Monsoon Tourist Destination: अगर आप मानसून में उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शहर की कुछ खास लोकेशन आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं. बाहुबली हिल्स की हरियाली, फतह सागर झील का खूबसूरत दृश्य, सज्जनगढ़ फोर्ट के आसपास मंडराते बादल और करनी माता मंदिर से दिखने वाला शहर का विहंगम नजारा फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन माना जाता है. इन स्थानों पर कपल, फैमिली और ट्रैवल फोटोशूट के लिए आकर्षक बैकग्राउंड मिलते हैं. मानसून में इन जगहों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है और हर तस्वीर को खास बना देती है.

बारिश का मौसम शुरू होते ही झीलों की नगरी उदयपुर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. चारों तरफ हरियाली, बादलों से ढके पहाड़, झीलों का मनमोहक नजारा और ठंडी हवाएं पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं. ऐसे में अगर आप मानसून के दौरान शानदार फोटोशूट करवाने या सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन तस्वीरें लेना चाहते हैं तो उदयपुर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां बिना किसी शुल्क के खूबसूरत फोटोग्राफी की जा सकती है.

बेहतरीन लोकेशन फतह सागर झील है. बारिश के मौसम में झील का जलस्तर बढ़ने के साथ इसकी सुंदरता भी बढ़ जाती है. झील के किनारे बनी पाल, पानी के बीच से गुजरती ठंडी हवाएं और आसपास की हरियाली फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन बैकग्राउंड प्रदान करती हैं.सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां क्लिक की गई तस्वीरें बेहद आकर्षक नजर आती हैं. यही कारण है कि मानसून में बड़ी संख्या में लोग यहां फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं.

मानसून के दौरान सबसे ज्यादा चर्चित लोकेशन में बाहुबली हिल्स का नाम सबसे पहले आता है. बाड़ी क्षेत्र के पास स्थित यह स्थान पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन चुका है.यहां से दिखाई देने वाली झील, हरी-भरी पहाड़ियां और बादलों का अद्भुत संगम तस्वीरों को बेहद आकर्षक बना देता है. सुबह और शाम के समय यहां का नजारा और भी शानदार दिखाई देता है. मानसून में यह जगह किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिनदयाल उपाध्याय पार्क पिछोला झील किनारे स्थित यह पार्क शहर का एक लोकप्रिय व्यू पॉइंट माना जाता है. यहां से पूरी फतह सागर झील और आसपास की अरावली पर्वतमाला का शानदार दृश्य दिखाई देता है. बारिश के मौसम में जब पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं तो यह स्थान फोटोग्राफी के लिए और भी खास बन जाता है. पार्क में मौजूद विभिन्न स्थान फोटो और रील्स बनाने वालों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं.

मानसून में फोटोशूट के लिए सज्जनगढ़ फोर्ट भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. मानसून पैलेस के नाम से प्रसिद्ध यह किला अरावली की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. बारिश के मौसम में यहां से बादलों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है. कई बार बादल किले के आसपास ही घूमते नजर आते हैं, जिससे तस्वीरों में प्राकृतिक सौंदर्य और भी बढ़ जाता है. यहां से सूर्यास्त का दृश्य भी बेहद मनमोहक दिखाई देता है.

उदयपुर की माछला मगरा पहाड़ी पर स्थित करनी माता मंदिर मानसून में घूमने और फोटोशूट के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है. यहां पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है, जबकि कई पर्यटक पैदल ट्रैकिंग कर भी मंदिर तक पहुंचते हैं. पहाड़ी की ऊंचाई से पूरे उदयपुर शहर, झीलों और आसपास की अरावली पहाड़ियों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. बारिश के मौसम में बादलों के बीच नजर आने वाला शहर बेहद मनमोहक लगता है. इसी खूबसूरत नजारे के कारण फोटोग्राफर, पर्यटक और युवा बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं.

अगर आप इस मानसून में उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं और कम खर्च में शानदार फोटोशूट करवाना चाहते हैं, तो बाहुबली हिल्स, फतह सागर झील, दीनदयाल पार्क, करनी माता मंदिर और सज्जनगढ़ फोर्ट बेहतरीन विकल्प हैं. बारिश के मौसम में इन स्थानों की हरियाली, बादलों से घिरे पहाड़, झीलों का मनमोहक दृश्य और प्राकृतिक खूबसूरती तस्वीरों को खास बना देते हैं. यहां कपल, फैमिली और ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए आकर्षक लोकेशन मिलती हैं. मानसून के दौरान इन जगहों का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है, जिससे हर तस्वीर यादगार बन जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img