HIndu Mantra White House: White House Om Shanti | US News- अमेरिका के दिल में ॐ शांति, व्हाइट हाउस में गूंजे हिंदू मंत्र


Last Updated:

Om Shanti In White House: व्हाइट हाउस में आयोजित नेशनल डे ऑफ प्रेयर कार्यक्रम में हिंदू परंपरा के अनुसार शांति मंत्र का पाठ किया गया. BAPS के स्वयंसेवक ने विश्व शांति और एकता की कामना की. इस मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अमेरिका की आस्था और प्रार्थना की परंपरा पर जोर दिया. कार्यक्रम में धार्मिक विविधता की झलक देखने को मिली.

Zoom

व्हाइट हाउस में शांति पाठ.

Om Shanti In White House: व्हाइट हाउस में आयोजित ‘नेशनल डे ऑफ प्रेयर’ कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार शांति और एकता के लिए प्रार्थना की गई. अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष की ओर बढ़ रहा है और ऐसे समय में इस कार्यक्रम में धार्मिक विविधता की झलक देखने को मिली. BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के एक स्वयंसेवक ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हिंदू परंपरा के अनुसार प्रार्थना की. प्रार्थना शुरू करते हुए स्वयंसेवक ने कहा, ‘मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि कृपया अपनी आंखें बंद करें और हाथ जोड़ें.’ इसके बाद उन्होंने बार-बार शांति मंत्र का उच्चारण किया. इस प्रार्थना में पूरे संसार में शांति की कामना की गई.

वक्ता ने कहा, ‘आकाश और अंतरिक्ष में शांति हो. धरती, जल और सभी जीवों में शांति बनी रहे. प्रकृति और पर्यावरण में शांति हो. स्वर्ग की शांति पूरे ब्रह्मांड में फैल जाए.’ उन्होंने लोगों के व्यक्तिगत जीवन के लिए भी शांति की प्रार्थना की और कहा, ‘हम सभी को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिले.’ अंत में वक्ता ने संस्था की ओर से इस अवसर के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘पूरे BAPS समुदाय, न्यू जर्सी के रॉबिन्सविल स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम और हमारे गुरु, गुरु हरि मोहन स्वामी महाराज की ओर से हम इस अवसर के लिए आपका धन्यवाद करते हैं.’





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img