टेलीग्राम पर सरकार सख्त, फिल्मों और OTT कंटेंट की पाइरेसी रोकने के लिए भेजा नोटिस; 15 दिन में मांगा जवाब
Last Updated:
फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट की बढ़ती ऑनलाइन पाइरेसी को लेकर केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलिग्राम (Telegram) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. खबर है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को नोटिस जारी कर पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट की शेयरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है.
सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने टेलीग्राम से इस संबंध में 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी मांगी है. सरकार चाहती है कि प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ग्रुपों और लिंक के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाए, ताकि फिल्मों और डिजिटल कंटेंट की अवैध शेयरिंग पर लगाम लगाई जा सके.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…




