आगे कैसी रहेगी चाल?
विश्लेषकों के मुताबिक, छुट्टियों की वजह से इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में कुछ बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। कारोबारी इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता, कच्चे तेल की दरों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर नजर बनाए रखेंगे।
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी – कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के मुताबिक, इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की प्रगति और तेल, सोने और व्यापक वित्तीय बाजारों पर उनके संभावित प्रभाव पर रहेगा।
कारोबारी, आर्थिक मोर्चे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान, बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के मौद्रिक नीति फैसलों पर नजर बनाए रखेंगे। साथ ही हप्ते के आखिर में आवास, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) मुद्रास्फीति और उपभोक्ता विश्वास पर प्रमुख अमेरिकी डेटा के साथ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के फैक्ट्री गतिविधि के आंकड़े भी बाजार की चाल पर असर डाल सकते हैं।





