स्पेस स्टेशन पर खत्म हो गया खाना? 3000 किलो सामान लेकर जाएगा SpaceX का बाहुबली रॉकेट, क्या भेज रहा NASA?


Last Updated:

NASA SpaceX CRS-34 Cargo Mission Launch: नासा और स्पेस एक्स का सीआरएस-34 मिशन 6500 पाउंड कार्गो लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होने को तैयार है. खराब मौसम के कारण अब यह लॉन्चिंग 16 मई को भारतीय समय के अनुसार सुबह 3.35 बजे होगी. ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए जरूरी रसद और साइंस उपकरण भेजे जा रहे हैं. इसे नासा के आधिकारिक चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है.

Zoom

ISS पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स के लिए जा रहा है खाना और जरूरी सामान, जानें कब और कहां देखें नासा के खास रीसप्लाई मिशन की लाइव कवरेज.

वाशिंगटन: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और स्पेस एक्स अब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इनके 34वें कमर्शियल रीसप्लाई सर्विस यानी सीआरएस-34 मिशन की लॉन्चिंग का नया समय सामने आया है. खराब मौसम की वजह से 13 मई का प्लान फेल हो गया था. अब टीम ने शुक्रवार 15 मई की शाम 6 बजकर 5 मिनट (ईडीटी) का टारगेट रखा है. भारतीय घड़ी के हिसाब से यह रोमांचक पल 16 मई की सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर देखने को मिलेगा. यह मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरेगा. स्पेस एक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अपने साथ लगभग 6,500 पाउंड का सामान लेकर जा रहा है. इसमें साइंस उपकरण, रसद और जरूरी सप्लाई शामिल है. नासा के मुताबिक मौसम के नियमों की वजह से पिछली बार लॉन्च रोकना पड़ा था. अब नई विंडो कार्गो को सुरक्षित और ताजा रखने में मदद करेगी.

स्पेस स्टेशन पर क्या-क्या सामान लेकर जा रहा है ड्रैगन क्राफ्ट?

नासा का यह मिशन एस्ट्रोनॉट्स के लिए लाइफलाइन की तरह काम करता है. इसमें करीब 6500 पाउंड वजन का कार्गो भेजा जा रहा है. इसमें लैब के लिए नए और एडवांस वैज्ञानिक उपकरण मौजूद हैं. अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ताजी खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत का सामान भी शामिल है. यह नासा के कमर्शियल रीसप्लाई प्रोग्राम का हिस्सा है. स्पेस एक्स का ड्रैगन क्राफ्ट रीयूजेबल टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह मिशन अंतरिक्ष में रिसर्च की गति को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है.

खराब मौसम ने कैसे बिगाड़ा खेल और अब क्या है प्लान?

लॉन्चिंग में सबसे बड़ी बाधा मौसम और अनविल क्लाउड नियम बने हैं. नासा की टीम लगातार बादलों की स्थिति और हवा की रफ्तार चेक कर रही है. अगर मौसम फिर खराब हुआ तो लॉन्चिंग दोबारा टल सकती है. हालांकि अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई की शाम का समय बिल्कुल सही है. नया शेड्यूल फेजिंग के लिहाज से भी स्टेशन के लिए परफेक्ट है. इससे स्पेसक्राफ्ट को डॉकिंग करने में कम समय लगेगा.

कब और कहां देख सकते हैं इस बड़े मिशन का लाइव टेलीकास्ट?

अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनना चाहते हैं तो तैयारी कर लें. नासा का लाइव कवरेज 15 मई को शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा. इसे आप नासा प्लस ऐप और एमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं. नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा. ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट रविवार 17 मई को सुबह 7 बजे स्टेशन से जुड़ेगा. डॉकिंग का लाइव कवरेज सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू कर दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img