अगले हफ्ते से नतीजों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान 9 जुलाई को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए जाएंगे। यह तिमाही नतीजे जारी करने वाली पहली बड़ी कंपनियों में से एक होगी।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और कच्चे तेल अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के चलते हॉर्मज स्ट्रेट खुला हुआ है, जिससे कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बना हुआ है।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) अगले हफ्ते बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बीते हफ्ते वे करीब 4,000 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे, लेकिन शुक्रवार के कारोबारी सत्र में उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया।




