Dual Sim Benefits : एक फोन, दो सिम और 5 फायदे, ड्यूल सिम स्‍मार्टफोन का क्‍या आप कर रहे हैं पूरा इस्‍तेमाल


Powered by :

Last Updated:

Dual Sim Hacks: आजकल लगभग हर किसी के पास ड्यूल सिम स्मार्टफोन मौजूद है. आमतौर पर लोग इस फीचर का इस्तेमाल ही नहीं करते. उन्‍हें लगता है कि एक ही सिम काफी है. अगर आप मोबाइल के ड्यूल सिम फीचर का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आपकी जिंदगी बहुत आसान और सुरक्षित बन सकती है.

स्मार्टफोन का ड्यूल सिम फीचर आपकी प्राइवेसी को मजबूत और सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह आपको नेटवर्क की हर छोटी-बड़ी समस्या को भी दूर करता है. किसी जगह जब एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का नेटवर्क नहीं आता तो आप दूसरी कंपनी के सिम से दुनिया से जुड़े रह सकते हैं. (Photo : Canva)

आप उस सिम नंबर को हमेशा प्राइमरी यानी मुख्य रखें, जो आपके घर के आसपास सबसे अच्छा चलता है. जहां आप अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, वहां का नेटवर्क हमेशा एक्टिव मोड पर होना चाहिए. वहीं, अपने फोन के दूसरे सिम कार्ड को हमेशा स्टैंडबाय मोड पर सेट करके छोड़ दें. इस दूसरे सिम में डेटा या वैलिडिटी वाले कुछ सस्ते पैक डलवाकर चालू रख सकते हैं.(Photo : Canva)

कई बार ऐसा होता है कि किसी एक इलाके में एक कंपनी का नेटवर्क कमजोर होता है. अगर आपके घर के आसपास चलने वाला सिम वहां कमजोर सिग्‍नल का सामना कर सकता है. आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर तुरंत इंटरनेट और कॉलिंग को दूसरे सिम कार्ड पर स्विच कर लें. ऐसा करने पर आप कभी भी नो-नेटवर्क यानी बिना सिग्नल वाली किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना होगा. (Photo : Canva)

Add News18 as
Preferred Source on Google

आजकल लगभग हर मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करने के बदले आपका फोन नंबर मांगा जाता है. इस वजह से आपके नंबर पर फालतू के विज्ञापनों और सेल्स वाली कॉल्स की बाढ़ आ जाती है. यहां ड्यूल सिम फीचर खूब काम आएगा. जब भी आप मॉल, डिलीवरी ऐप और अनजानी वेबसाइट्स पर नंबर मांगा जाए, तो आप अपना दूसरा नंबर दे सकते हैं. ऐसा करने से आपका मुख्य पर्सनल फोन नंबर स्पैम मैसेजेस और कॉल्स से बच जाएंगे. (Photo : Canva)

ड्यूल सिम फीचर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप अपने दोनों फोन नंबरों में से एक नंबर को पूरी तरह से पर्सनल रख सकते हैं. यह खास नंबर सिर्फ अपने दोस्तों, परिजनों या उन लोगों के साथ शेयर करें जिन्हें आप बहुत अच्छे से जानते हैं. वहीं, अपने फोन के दूसरे सिम नंबर का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ ऑफिस के काम और प्रोफेशनल डील्स के लिए करें. (Photo : Canva)

जैसे ही आपके फोन की घंटी बजेगी, आप तुरंत समझ जाएंगे कि यह कॉल पर्सनल है या ऑफिशियल. इसके साथ ही जब आप अपने परिवार के साथ छुट्टी मना रहे हों, तो उस समय प्रोफेशनल नंबर को कुछ देर के लिए बंद कर सकते हैं. इससे आप अपने निजी समय का पूरा आनंद बिना किसी काम के तनाव के ले पाएंगे. (Photo : Canva)

फोन का ड्यूल सिम फीचर आपके मोबाइल रीचार्ज खर्च को कम करने में भी काम आ सकता है. इसके लिए आप अपने एक सिम नंबर पर सबसे सस्ती कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी जैसे 84 दिन या 365 दिन वाला प्लान हमेशा एक्टिव रखें. वहीं, दूसरे सिम कार्ड के लिए आप उस टेलीकॉम कंपनी को चुन सकते हैं जो बाजार में सबसे सस्ते दाम पर ज्यादा इंटरनेट दे रही हो. (Photo : Canva)

आजकल ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और सिम स्वैपिंग जैसी खतरनाक घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. हम अगर उस नंबर को हर जगह देंगे जो हमारे बैंक अकाउंट से भी लिंक होता है, तो यह सेफ्टी के लिहाज से बहुत खतरनाक काम होगा. इसलिए ड्यूल सिम का फायदा उठाते हुए आप अपने एक नंबर को पूरी तरह से सीक्रेट बैंकिंग नंबर बना लें. इस नंबर को सिर्फ अपने बैंक खातों, यूपीआई (UPI) और जरूरी सरकारी दस्तावेजों में रजिस्टर करें. इसे किसी भी सोशल मीडिया प्‍लेफॉर्म या ऐप पर यूज न करें.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img