Dongargarh: फरार आरोपी गिरफ्तार,वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप….

डोंगरगढ़ प्रार्थिया दानी बाई गोसाई (निवासी कालकापारा, डोंगरगढ़) ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र मानसिंग गोसाई शराब के लिए पैसे मांगते हुए मकान अपने नाम करने का दबाव बनाता था। दिनांक 06.06.2025 को आरोपी ने प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे घायल होने की बात सामने आई।

अपराध क्रमांक 275/2025 के अन्तर्गत धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। विवेचना में पीड़िता व गवाहों के बयान, चिकित्सीय दस्तावेज तथा अन्य साक्ष्य संकलित किए गए।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी मानसिंग गोसाई पिता स्व. बाबूलाल गोसाई, उम्र 46 वर्ष, निवासी कालकापारा वार्ड नं.10, डोंगरगढ़ को दिनांक 16.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, डोंगरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मानसिंग गोसाई, उम्र 46 वर्ष, निवासी कालकापारा, वार्ड क्रमांक 10, डोंगरगढ़।


• एक वर्ष पुराने मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
• यह प्रकरण वर्ष 2025 में दर्ज हुआ था।
• शिकायत में वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
• पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की गई।
• थाना डोंगरगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में दर्ज मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img