डोंगरगढ़: 15.06.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने ग्राम भानपुरी स्थित रमा शंकर वर्मा के खेत में बने कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3.837 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जप्त किया गया। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000/- आंकी गई है।
आरोपी रमा शंकर वर्मा, पिता दिल्लू राम वर्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम भानपुरी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा और जिन भी व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाएगी उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
थाना डोंगरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल और उनकी टीम नियमित निगरानी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।




