Last Updated:
Benefits of Making Tea in Brass Pots: कई लोग मानते हैं कि पीतल के बर्तन में बनी चाय का स्वाद बेहतर होता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह हमेशा सुरक्षित नहीं माना जाता. चाय में मौजूद तत्व पीतल के साथ रिएक्शन कर सकते हैं. चाय बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील या अन्य फूड-ग्रेड बर्तनों का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
पीतल के बर्तनों को चाय बनाने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
Brass Utensils Enhance Tea Flavor: हर साल 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है. यह खास दिन चाय के हेल्थ बेनिफिट्स और महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सेलिब्रेट किया जाता है. करोड़ों लोगों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है. हर मौसम में लोग चाय पीना पसंद करते हैं. चाय का स्वाद बेहतर बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीना पसंद करता है तो कोई तांबे या पीतल के बर्तनों में बनी चाय को ज्यादा स्वादिष्ट मानता है. अब सवाल है कि क्या सच में पीतल के बर्तन में चाय बनाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है?
यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि पीतल तांबा और जिंक से बना मिश्रधातु होता है. पुराने समय में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल खाना बनाने और पानी रखने के लिए काफी किया जाता था. आयुर्वेद में भी पीतल के बर्तनों को कुछ मामलों में उपयोगी माना गया है. यह धातु गर्मी को तेजी से फैलाती है, इसलिए इसमें खाना जल्दी गर्म हो जाता है. इसी वजह से कुछ लोग मानते हैं कि पीतल के बर्तन में बनी चाय का स्वाद अलग और ज्यादा अच्छा होता है. पीतल के बर्तन में चाय बनाने से स्वाद में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है, लेकिन यह हमेशा अच्छा ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. चाय में मौजूद टैनिन और दूध जैसी चीजें पीतल की धातु के साथ रिएक्ट कर सकती हैं. इससे चाय का स्वाद थोड़ा मेटैलिक या अलग लगता है. कुछ लोगों को यह स्वाद पसंद आता है, जबकि कई लोगों को यह सामान्य नहीं लगता है.
एक्सपर्ट का कहना है कि पीतल के बर्तन में ज्यादा एसिडिक चीजें बनाना सही नहीं माना जाता. चाय में मौजूद तत्व धातु के साथ रिएक्शन कर सकते हैं, खासकर अगर बर्तन अंदर से टिन चढ़ा हुआ न हो. बिना कलई वाले पीतल के बर्तन में चाय बनाने से धातु के कण पेय में मिल सकते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसी वजह से कई विशेषज्ञ स्टेनलेस स्टील या फूड-ग्रेड बर्तनों को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं.
डाइटिशियन के अनुसार अगर आप चाय का स्वाद बेहतर बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए बर्तनों से ज्यादा जरूरी है सही सामग्री और बनाने का तरीका. ताजी चायपत्ती, सही मात्रा में दूध, अदरक, इलायची और सही उबाल चाय का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं. मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीने से भी प्राकृतिक खुशबू और अलग स्वाद महसूस होता है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं. पीतल के बर्तन में चाय बनाने से स्वाद में थोड़ा बदलाव जरूर आ सकता है, लेकिन इसे हमेशा बेहतर कहना सही नहीं होगा.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें





