Last Updated:
दिल्ली में इस सीजन का पहला हीट स्ट्रोक केस सामने आया है. 24 वर्षीय छात्र को ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद आरएमएल में भर्ती किया गया है. उसका इमर्सन कूलिंग से इलाज किया जा रहा है. फिलहाल छात्र की हालत गंभीर है.
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला केस आया है.
Delhi Heat Stroke First Case: दिल्ली में हीट स्ट्रोक का पहला मामला सामने आया है. राजधानी के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 24 साल के छात्र को हीट स्ट्रोक आने के बाद भर्ती कराया गया है. छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल आरएमएल की हीट स्ट्रोक के लिए बनाई गई डेडिकेटेड यूनिट में छात्र का इलाज इमर्सन कूलिंग तकनीक से किया जा रहा है.
आरएमएल अस्पताल के नोडल अधिकारी और हीट स्ट्रोक पर गाइडलाइंस बना चुके मेडिसिन विभाग के डॉक्टर अजय चौहान ने News18hindi को बताया कि 24 साल का यह छात्र ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. उसे गंभीर हालत में रात के पौने दो बजे आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था.
डॉ. अजय ने बताया कि जब छात्र को अस्पताल में लाया गया था तो उसके शरीर का तापमान बहुत ज्यादा था. थर्मामीटर से जांच में उसके शरीर का टेंपरेचर 105 डिग्री फारेनहाइट से भी ज्यादा था. उसे उल्टियां हो रही थीं. उसे लगातार दस्त हो रहे थे जो कंट्रोल नहीं हो पा रहे थे. छात्र पूरी तरह होश में नहीं था और कन्फ्यूज हो रहा था.
अस्पताल में छात्र की अन्य जांचें भी की गईं, हालांकि किसी अन्य बीमारी की संभावना को खारिज कर दिया गया है. उसे हीट स्ट्रोक हुआ है.
बता दें कि आरएमएल अस्पताल में हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए अलग से यूनिट बनाई गई है, जहां हीट स्ट्रोक के मरीजों को गोल्ड स्टेंडर्ड इलाज दिया जाता है. इस यूनिट में कोल्ड वॉटर इमर्सन तकनीक से इलाज दिया जाता है. मरीज को 2 से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले आइस वॉटर में रखा जाता है और उसके शरीर के टेंपरेचर को नॉर्मल किया जाता है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें





