क्या बालों को डाई करने से काले बाल भी हो जाते हैं सफेद? मन में हैं कंफ्यूजन तो दूर कर लीजिए अपना भ्रम


Last Updated:

क्या बार-बार हेयर डाई करने से काले बाल भी सफेद होने लगते हैं? बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है और इसे लेकर कई तरह की बातें भी सुनने को मिलती हैं. अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो सच्चाई जान लेना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हेयर डाई सीधे तौर पर काले बालों को सफेद नहीं बनाती.

बालों में सफेदी दिखते ही बहुत से लोग हेयर डाई का सहारा लेते हैं. कोई फैशन के लिए बाल रंगता है तो कोई सफेद बाल छिपाने के लिए. लेकिन इसी बीच एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या बार-बार डाई करने से काले बाल भी धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं? कई लोग मानते हैं कि हेयर कलर लगाने से बाल खराब हो जाते हैं और नए बाल सफेद निकलने लगते हैं. अगर आपके मन में भी ऐसा कंफ्यूजन है, तो इस भ्रम को समझना जरूरी है.

असल बात यह है कि हेयर डाई सीधे तौर पर काले बालों को सफेद नहीं बनाती. बालों का रंग हमारे शरीर में बनने वाले मेलेनिन नाम के पिगमेंट पर निर्भर करता है. जब उम्र बढ़ने लगती है या जेनेटिक कारण होते हैं, तो मेलेनिन कम बनने लगता है और बाल सफेद दिखने लगते हैं. यानी बाल सफेद होने की मुख्य वजह डाई नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होने वाले बदलाव, उम्र, खानपान, तनाव और आनुवंशिक कारण होते हैं. इसलिए यह कहना गलत होगा कि सिर्फ डाई लगाने से काले बाल सफेद हो जाते हैं.

गलत प्रोडक्ट आपके बालों को बनाते हैं बेजान
हालांकि, लगातार और गलत तरीके से हेयर डाई इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान जरूर हो सकता है. कई हेयर कलर में केमिकल्स होते हैं, जो बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं. अगर डाई बार-बार की जाए, लंबे समय तक लगी रहे या सही देखभाल न की जाए, तो बाल टूटने लगते हैं और उनकी चमक कम हो सकती है. ऐसे में लोगों को लगता है कि बाल सफेद हो रहे हैं, जबकि कई बार बाल सिर्फ डैमेज और बेजान नजर आ रहे होते हैं.

डाई आपके रूट्स को नहीं डैमेज करता
कुछ लोग डाई करने के बाद नए उगे बालों में सफेदी देखकर घबरा जाते हैं. दरअसल, डाई केवल पहले से मौजूद बालों को रंगती है, सिर की जड़ों या नए उगने वाले बालों पर इसका असर नहीं होता. जब कुछ दिनों बाद जड़ों से नए बाल निकलते हैं और वे सफेद दिखाई देते हैं, तो लोगों को लगता है कि डाई की वजह से ऐसा हुआ है. जबकि सच्चाई यह है कि वे बाल पहले से ही सफेद आने वाले थे, बस डाई के कारण पहले नजर नहीं आ रहे थे.

अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें
अगर आप हेयर डाई करते हैं, तो कुछ सावधानियां रखना जरूरी है. हमेशा अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें और बहुत ज्यादा सस्ते या नकली रंगों से बचें. डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, ताकि एलर्जी का खतरा कम हो. बार-बार बाल रंगने के बजाय जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें. साथ ही डाई के बाद अच्छे शैम्पू, कंडीशनर और हेयर ऑयल से बालों की देखभाल करें, ताकि बाल स्वस्थ रहें.

ऐसे बचाएं बालों को सफेद होने से
बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए लाइफस्टाइल भी बहुत मायने रखती है. तनाव कम लें, अच्छी नींद लें और संतुलित आहार खाएं. शरीर में विटामिन B12, आयरन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी भी बालों की सेहत पर असर डाल सकती है. इसलिए सिर्फ बाहर से रंग लगाने के बजाय अंदर से पोषण देना भी जरूरी है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img