Mango Seed Benefits: लोग बड़े चाव से आम खाते हैं, लेकिन उसके बाद गुठली को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि यही गुठली कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद मानी जाती है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आम की गुठली को सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह पेट, त्वचा और बालों से जुड़ी कई परेशानियों में राहत दे सकती है. आम खाने के बाद उसकी गुठलियों को इकट्ठा कर धूप में अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए, जब ऊपर की परत सड़ जाए या सूख जाए तो अंदर मौजूद बीज को निकालकर उसका चूर्ण तैयार किया जा सकता है. इस चूर्ण का दिन में दो बार करीब 5-5 ग्राम सीमित मात्रा में सेवन करने से पित्त, भूख न लगना, पतला दस्त, खूनी दस्त, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, त्वचा संबंधी समस्याएं और ल्यूकोरिया जैसी दिक्कतों में लाभ मिल सकता है. आम की गुठली ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वजन संतुलित रखने, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और पीरियड्स के दर्द में राहत पहुंचाने में भी इसका उपयोग किया जाता है.





