वॉशिंगटन: चुनावी चौसर पर खुद को जनता का मसीहा बताने वाले एक बड़े नेता के बेडरूम से ऐसी घिनौनी हकीकत बाहर आई है. सीनेट चुनाव के मैदान में उतरे अमेरिकी उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर पर उनकी ही पूर्व प्रेमिका ने ऐसा आरोप लगाया है, जिसने उनके सियासी वजूद को हिलाकर रख दिया है. इस महिला का सीधे तौर पर दावा है कि सांसद, संबंध बनाने के दौरान बार-बार चुपके से कंडोम हटा देता था. वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में जैसे ही ये डर्टी सीक्रेट खुला, वैसे ही राजनीति के गलियारों में भूचाल आ गया है, क्योंकि किसी की बिना मर्जी के प्रोटेक्शन हटाना सिर्फ एक धोखेबाजी नहीं बल्कि एक संगीन जुर्म भी है.
‘मना करने के बाद भी बार-बार हटाई प्रोटेक्शन’ – एक्स-गर्लफ्रेंड का दर्दनाक खुलासा
ग्राहम प्लैटनर की इस एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम लिंडसे फिफिल्ड है. लिंडसे ने द वाशिंगटन पोस्ट के सामने अपनी जिंदगी का वो सबसे दर्दनाक पन्ना खोला है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. लिंडसे के मुताबिक, वह और ग्राहम साल 2013 से 2015 के बीच वाशिंगटन डीसी में एक-दूसरे के बेहद करीब थे और लिव-इन जैसे रिश्ते में रह रहे थे.
लिंडसे ने रोते हुए बताया कि उस दौरान जब भी वे दोनों क्लोज आते थे, तो ग्राहम उसकी रजामंदी के खिलाफ जाकर चुपके से प्रोटेक्शन हटा दिया करता था. लिंडसे ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसने कई मौकों पर ग्राहम को साफ-साफ शब्दों में और कड़े लहजे में चेतावनी दी थी कि संबंध के दौरान कंडोम पहनना उसके लिए कितना जरूरी है.
लिंडसे ने ग्राहम को इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह भी बताई थी कि वो किसी भी तरह की बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन नहीं कर रही थी, इसलिए अनचाहे गर्भ से बचने के लिए प्रोटेक्शन होना बेहद लाजमी था लेकिन सत्ता की हनक में डूबे ग्राहम ने उसकी इन मिन्नतों और पाबंदियों को हमेशा ठेंगे पर रखा और उसकी बिना मर्जी के इस घिनौने काम को अंजाम देता रहा.
ग्राहम प्लैटनर पर पहले भी लग चुके हैं शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप
लिंडसे फिफिल्ड ने ग्राहम प्लैटनर की जिस डार्क साइड को दुनिया के सामने रखा है, वो सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. इससे पहले भी लिंडसे इस सीनेट उम्मीदवार पर शारीरिक शोषण, बर्बरता और मारपीट के बेहद खतरनाक और डरावने आरोप लगा चुकी हैं. लिंडसे के इन पुराने बयानों और बेडरूम के इस नए डर्टी सीक्रेट को मिलाकर देखा जाए तो ग्राहम प्लैटनर की छवि एक ऐसे हिंसक और सनकी इंसान की बनती है जिसे महिलाओं की इज्जत और उनकी मर्जी की कोई परवाह नहीं थी. चुनाव के ठीक मुहाने पर अपनी ही पूर्व प्रेमिका द्वारा किए गए इस वार ने ग्राहम के राजनीतिक करियर पर एक बहुत बड़ा सुसाइड नोट लिख दिया है.
क्या होता है ‘स्टील्थिंग’ और क्यों ये एक संगीन जुर्म है?
दुनियाभर के कानूनी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पार्टनर की मर्जी के बिना या उसे धोखे में रखकर संबंध बनाने के दौरान चुपके से कंडोम हटा देने की इस घटिया हरकत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘स्टील्थिंग’ का नाम दिया गया है. आज के दौर में दुनिया के कई विकसित देशों और अमेरिकी राज्यों में इसे सिर्फ एक धोखा नहीं माना जाता, बल्कि इसे सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न या रेप की श्रेणी में रखकर देखा जाता है.
कोई भी महिला जब कंडोम के साथ संबंध बनाने की हामी भरती है तो उसका मतलब सिर्फ और सिर्फ ‘सेफ और प्रोटेक्टेड सेक्स’ से होता है. ऐसे में बिना सहमति के प्रोटेक्शन हटाना महिला के शरीर और उसकी आत्मा पर सीधा हमला है, क्योंकि इससे न सिर्फ अनचाहे गर्भ का खतरा रहता है बल्कि जानलेवा यौन रोगों का डर भी कई गुना बढ़ जाता है. लिंडसे ने जिस तरह ग्राहम की इस घिनौनी हरकत को बेनकाब किया है, उसने यह साफ कर दिया है कि ग्राहम को महिलाओं की सहमति शब्द से नफरत थी.
सीनेट चुनाव में ग्राहम प्लैटनर की मुश्किलें बढ़ना तय
पहले से ही कई राजनीतिक और सामाजिक विवादों में घिरे सीनेट उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर के लिए ये नया खुलासा किसी एटम बम के फटने जैसा है. एक तरफ जहां वो रैलियों में जाकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी के ये गंदे सीक्रेट उनकी साख को पूरी तरह मिट्टी में मिला चुके हैं. अमेरिकी मीडिया और विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर ग्राहम को सड़कों से लेकर संसद तक घेरने की तैयारी में जुट गए हैं. आम जनता के बीच भी इस बात को लेकर भारी गुस्सा और आक्रोश है कि जो शख्स अपनी खुद की पार्टनर की सुरक्षा और उसकी गरिमा का सम्मान नहीं कर सका, वो देश के कानून और आधी आबादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे उठा सकता है.




