ताबड़तोड़ चली गोलियां, गूगल में टेक लीड भारतीय महिला की अमेरिका में मौत, बेटे पर भी फायरिंग


अमेरिका में भारतीय मूल की महिला पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया गया है. ये हमला किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी है. महिला गूगल में हेड इंजीनियर थी. अचानक हुए विवाद के बाद पत्नी ने उसे गोली मार दी. पति ने गुस्से में 23 साल के बेटे पर भी फायरिंग कर दी. इसमें बेटे के पीठ पर गोली लगी, लेकिन वो किसी तरह भागकर जान बचाने में कामयाब रहा.

पुलिस ने साफ किया है कि यह घरेलू हिंसा का मामला था. किर्क पर जघन्य हत्या, जानलेवा हमले के दो मामले और अपराध के दौरान हथियार रखने के दो आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल उसे कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत के रखा गया है.

ये है पूरा मामला

मामला अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले रिजिसियन परिवार की है. परिवार में 56 साल के किर्क बी. रिजिसियन पत्नी शीतल रिजिसियन और 23 साल का बेटा जेसन के साथ रहते थे. शीतल भारतीय मूल की थीं. वो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक गूगल में एक बेहद सफल इंजीनियरिंग लीडर थीं. उनका करियर शानदार था और टेक इंडस्ट्री में उनकी बहुत इज्जत थी.

घर में हो रही थी बहस

इस हफ्ते की शुरुआत में एक शाम रात के करीब 8 बजने वाले थे. जब 23 साल का बेटा जेसन अपने घर पहुँचता है. घर के अंदर कदम रखते ही उसे महसूस होता है कि माहौल ठीक नहीं है. उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर बहुत भयंकर झगड़ा चल रहा था. जेसन के देखते ही देखते यह विवाद अचानक एक खौफनाक मोड़ ले लेता है.

चला दी अंधाधुंध गोलिया

गुस्से में पागल हो चुके पिता किर्क ने एक बंदूक निकाल ली. उसने अपनी पत्नी शीतल पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं. थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया. अपनी माँ को अपनी आँखों के सामने दम तोड़ते देख बेटा जेसन बुरी तरह सहम गया. दूसरी तरफ किर्क यहीं नहीं रुका. उसने अपने सगे बेटे जेसन को भी निशाना बनाया. उस पर भी गोली चला दी, जो सीधे जेसन की पीठ में जा लगी.

खून से लथपथ दौड़ता रहा बेटा

पीठ में गोली लगने के बावजूद जेसन ने हिम्मत नहीं हारी. अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर की तरफ भागा. वह खून से लथपथ हालत में चीखते हुए पड़ोसियों के घरों की तरफ बढ़ा. उसने पहले पास के एक पड़ोसी का दरवाजा खटखटाकर मदद मांगी लेकिन वह घर के अंदर नहीं जा सका.

इसके बाद वो दूसरे पड़ोसी के घर पहुँचा. वहाँ रहने वाले लोगों ने जेसन की हालत देखकर तुरंत उसे घर में आने दिया. पुलिस व एम्बुलेंस को फोन किया. पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए डॉक्टरों के आने तक जेसन का खून बहने से रोकने की पूरी कोशिश की.

घर में बरामद हुआ शव

कुछ ही देर में कॉब काउंटी पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं. पुलिस ने बिना किसी देरी के घर को चारों तरफ से घेर लिया. आरोपी पिता किर्क को बिना किसी बड़े विरोध के अपराध वाली जगह से ही गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो उन्हें शीतल रिजिसियन का शव मिला.

पुलिस ने तुरंत जेसन को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू की. इसमें साफ हुआ कि यह पूरी तरह से घरेलू हिंसा का मामला था. आस-पास के लोगों को इससे कोई खतरा नहीं था.

पुलिस ने आरोपी को किया काबू

आरोपी पिता किर्क पर जघन्य हत्या, जानलेवा हमले और अपराध के दौरान अवैध हथियार रखने जैसी कई गंभीर धाराएं लगाई गईं. उसे तुरंत कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया. वहाँ उसे बिना किसी जमानत के सलाखों के पीछे रखा गया है. इस तरह एक हंसता-खेलता परिवार चंद पलों के गुस्से और घरेलू हिंसा की वजह से पूरी तरह तबाह हो गया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img