Bokaro Best Tourist Spots: बोकारो की ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं! मानसून में दिखता है बेहद खूबसूरत


Last Updated:

Bokaro Best Tourist Spots: बोकारो में टू टैंक गार्डन शहर के शोर से दूर एक शांत पर्यटन स्थल है. बोकारो स्टील प्लांट के सामने स्थित यह गार्डन अपनी हरियाली, शांत वातावरण और दो जलाशयों के लिए प्रसिद्ध है. यह छठ महापर्व पर भीड़ लगती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: अगर आप बोकारो में ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं. जहां शहर के शोर-शराबे से दूर कुछ पल सुकून से बिताए जा सके तो बोकारो स्टील प्लांट के सामने स्थित टू टैंक गार्डन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. हरियाली से घिरा यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और दो विशाल जलाशयों के कारण शहर के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. यहां पर्यटकों की हमेशा भीड़ लगी रहती है.

यहां खासकर मानसून के मौसम में हरियाली, ठंडी हवाएं और पानी से भरे सरोवर इस स्थान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इस गार्डन का नाम ‘टू टैंक गार्डन’ इसलिए पड़ा, क्योंकि यहां दो बड़े जलाशय स्थित हैं और दोनों सरोवरों का एक साथ दिखाई देने वाला नजारा इस स्थान को बेहद खास बनाता है. बारिश के मौसम में जब पानी लबालब भर जाता है और चारों ओर हरियाली फैल जाती है, तब यह जगह किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल से कम नहीं लगता है.

स्वर्ग जैसा दिखता है नजारा

बता दें कि टू टैंक गार्डन की सबसे बड़ी पहचान इसका शांत वातावरण है. यहां ऊंचे-ऊंचे पेड़ों की छांव, ठंडी हवाएं और पक्षियों की मधुर चहचहाहट है. यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाती है. गार्डन में बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था है और लोग परिवार, दोस्तों या अकेले बैठकर घंटों सुकून के पल बिताते हैं. यही कारण है कि यह स्थान मॉर्निंग वॉक, ईवनिंग वॉक और योग करने वालों के बीच भी काफी लोकप्रिय है.

छठ महापर्व पर लगती है भीड़

वहीं, टू टैंक गार्डन केवल घूमने-फिरने की जगह ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं. इसके अलावा सालभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड भी यहां आयोजित होते रहते हैं. इस वजह से यह स्थान प्रकृति और आस्था का सुंदर संगम है.

वहीं, टैंक गार्डन तक पहुंचना बेहद आसान है. यहां सेक्टर-3 और एडीएम (प्रशासनिक भवन) की ओर से आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहा यहां घूमने आए पर्यटक सूरज ने बताया कि शहर के बीचों-बीच भागदौड़ से दूर  टू टैंक गार्डन  एक शांत और सुंदर पर्यटन स्थल है

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img