Biryani: 370 में बिरयानी कहां मिलेगी? दिल्ली के 5 सबसे पुराने रेस्टॉरेंट्स, अंग्रेजों ने भी चखा है यहां बिरयानी का जायका


Last Updated:

Oldest Biryani Restaurants In Delhi: इस महंगे दौर में अगर आपको 400 रुपए के अंदर बिरयानी का असली और यादगार रहने वाला एक्सपीरियंस चाहिए तो दिल्ली के रेस्टॉरेंट्स पर पहुंच जाएं. ये सभी जगहें दिल्ली के फूड और ट्रैवल को और भी खास बना देती हैं.

भारत से सालों पहले मुगल चले गए लेकिन उनका जायका हमेशा के लिए यहां के लोगों के जबान पर रह गया. हम बात कर रहे है बिरयानी की, जिसकी खुशबू से ही लोग खुद दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. इसे खाने से अंग्रेज भी खुद को रोक नहीं पाए. यदि आप भी बिरयानी लवर हैं, तो दिन के सबसे पुराने इन 5 रेस्टॉरेंट्स में आपको जरूर जाना चाहिए. यहां कि बिरयानी रेसिपी सालों पुरानी है, जो आपको एक अलग जायके का अनुभव देता है.

जामा मस्जिद के पास स्थित करीम्स दिल्ली का सबसे आइकॉनिक फूड स्पॉट है. इसे 1913 में शुरू किया गया था. यह जगह सिर्फ कबाब ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट बिरयानी के लिए भी मशहूर है. यहां की बिरयानी में नरम और अच्छे से पका हुआ मांस मिलता है, जिसे प्याज और पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है. ये उस दौर का रेस्टॉरेंट है जब भारत में अंग्रेजों की हुकूमत थी. यहां बिरयानी के रेट ₹221 से शुरू है. सुबह 9 बजे से 12:30 रात तक यहां आप जा सकते हैं.

कोलकाता की मशहूर अमीनिया अब कालकाजी, दिल्ली में भी खुल गया है. यह रेस्टोरेंट अपनी हेरिटेज मटन बिरयानी के लिए जाना जाता है. इसे 1929 में शुरू किया गया था, जो कि आज भी अपने अलग जायके और रेसिपी के लिए जानी जाती है. यहां बिरयानी में एक टुकड़ा मटन, एक उबला अंडा और नरम आलू मिलता है जो स्वाद को और बढ़ा देता है. यहां आप 400 से 1200 में मटन बिरयानी खा सकते हैं. विकेंड पर ये रेस्टॉरेंट 12 घंटे यानी की 11:30 से 11:30 खुलता है और बाकी दिन दो शिफ्ट 11:30 AM–4 PM, 6–11:30 PM में खुलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जामा मस्जिद के पास स्थित 1947 में खुला अल जवाहर रेस्टोरेंट अपनी चिकन बिरयानी के लिए फेमस है. सुगंधित चावल और जूसी चिकन के टुकड़े इसका स्वाद और खास बनाते हैं. यहां बिरयानी के रेट 200 से शुरू है. सबसे खास बात ये है कि यहां आप सुबह 7 बजे से रात के 12 बजे तक कभी भी जा सकते हैं.

1956 में खुला आंध्र भवन कैंटीन सस्ती और टेस्टी बिरयानी के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां सिर्फ रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद बिरयानी मिलती है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है.अशोक रोड, दिल्ली में ये स्थित है. यहां आप 240 में बिरयानी खा सकते हैं.

खान मार्केट का फेमस आउटलेट खान चाचा 1970 में शुरू हुआ था. इस जगह को कबाब और रोल्स के साथ बिरयानी के लिए भी पसंद किया जाता है. यहां बिरयानी को सलन और फिरनी के साथ परोसा जाता है. यहां बिरयानी की कीमत ₹260 से शुरू है. यहां आप 11 AM–11 PM तक जा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img