Best Picnic Spot: बारिश में घूमने का है प्लान? सिर्फ ₹1000 में देख आएं रांची की 5 खूबसूरत पहाड़ियां


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Spots: रांची के पास होरहाप पहाड़, तैमारा घाटी, पतरातू वैली और सुपा गांव बरसात में ट्रैकिंग, लॉन्ग ड्राइव, वॉटरफॉल, कैंपिंग और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर हैं. यहां हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है.

रांची के आसपास सिर्फ आपको जंगल और पहाड़ ही देखने को मिलेगा. ऐसे में यहां कई बड़े ही खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलते हैं. अगर आप बरसात के मौसम में हरियाली देखना पसंद करते हैं तो आपको और होरहाप पहाड़ आ जाना चाहिए, यह ऐसा है कि आप यहां आसानी से ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं.

इसके अलावा आप तैमारी घाटी का पहाड़ घूमने आ सकते हैं. पतरातू वैली पहाड़ है. सबसे खास बात ये है कि यहां आप टू व्हीलर से ₹1000 के बजट में आसानी से ड्राइव पर आ सकते हैं. तैमारा घाटी की बात करें तो यहां खूबसूरत घाटी देखने के लिए लोग दूर-दूर से घुमावदार सड़के, खूबसूरत नजारे व जंगल के बीच में जाकर खाना बनाना लोगों को काफी रोमांचित करता है.

इसके अलावा आप पतरातू घाटी आ सकते हैं. यहां का दिल शेप वैली पूरे भारत में ही फेमस है. यहां के पहाड़ों में ट्रैकिंग कर सकते हैं. लॉन्ग ड्राइव को मजा ले सकते हैं. यहां से सनसेट और सनराइज का नजारा भी बड़ा ही खूबसूरत दिखाई देता है. यहां पर भी लोग रिसोर्ट, होटल या ढाबे में यानी कि आपका बजट जैसा है. उसके अनुसार लंच डिनर कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर घाटी के नीचे दो-तीन वॉटरफॉल भी आपको नजर आ जाएगा. ट्रैकिंग करते हुए लोग यह फॉल में आते हैं, नहाते हैं और यहीं पर खाना बना कर खाते हैं. यहां की खास बात ये है कि आप रात में यहां कैंपिंग भी कर सकते हैं. आसपास में गांव के लोग रहेंगे जो आपके सहयोग करेंगे. रात के समय बोनफायर के बीच में गिटार बजाते हुए लोग, चांद सितारों के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करना काफी पसंद करते हैं.

इसके अलावा आ सकते हैं रांची का सुपा गांव. इस गांव में भी आपको कई सारे पहाड़ देखने को मिलेंगे. सबसे खास बात ये है कि यहां बिल्कुल भी डर नहीं लगता है. आप आसानी से इसको ट्रैक कर पाएंगे. यहां पर भी नदी तालाब झरने सब कुछ देखने को मिलते हैं और यह गांव इतना खूबसूरत है कि आप अंदर जाएंगे तो आपको लगेगा कि यह बॉलीवुड का कोई फिल्मी सेट है.

चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है और बीच में दूर-दूर में एक दो घर होता है. एकदम साफ सुथरी पतली सड़क दोनों तरफ घनघोर जंगल और हल्का-हल्का बरसात के मौसम में कुहासा, लोग सिर्फ इस नजारे को महसूस करने के लिए दूर से आते हैं. ऐसे में अगर आप पहाड़ और हरियाली इस बरसात के मौसम में देखने के शौकीन हैं, तो इन तीन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img