ऐपल म्युज़िक और ऐपल वन हुए महंगे! भारत में बढ़ीं सभी प्लान्स की कीमतें, देखिए नई रेट लिस्ट


अगर आप ऐपल Music या ऐपल One का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. ऐपल ने भारत में अपने ऐपल Music और ऐपल One सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. नई कीमतें नए और पुराने, दोनों तरह के यूजर्स पर लागू हो गई हैं और ऐपल की वेबसाइट और ऐप पर भी अपडेट हो चुकी हैं.

दिलचस्प बात यह है कि ऐपल ने करीब दो साल पहले भी अपने म्यूजिक प्लान्स महंगे किए थे. अब एक बार फिर कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले ऐपल ने भारत में अपने कई iPad, Mac और MacBook मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ाई थीं.

ऐपल Music के नए प्लान और कीमतें

ऐपल म्युज़िक के लगभग सभी प्लान अब पहले से महंगे हो गए हैं.

  • Individual Plan: अब ₹139 प्रति महीना (पहले ₹119)
  • Student Plan: अब ₹69 प्रति महीना (पहले ₹59)
  • Family Plan: अब ₹229 प्रति महीना (पहले ₹179)

फैमिली प्लान में एक साथ 6 लोग ऐपल Music का इस्तेमाल कर सकते हैं. हर सदस्य को अपनी अलग प्लेलिस्ट, म्यूजिक लाइब्रेरी और पर्सनल रिकमेंडेशन मिलती हैं.

ऐपल One भी हुआ महंगा

ऐपल ने अपने ऐपल One बंडल प्लान्स की कीमतें भी बढ़ा दी हैं.

  • ऐपल One Individual: ₹195 प्रति महीना (पहले ₹175)
  • ऐपल One Family: ₹445 प्रति महीना (पहले ₹365)
  • ऐपल One Premier: ₹595 प्रति महीना (पहले ₹499)

ऐपल वन में एक ही सब्सक्रिप्शन के साथ ऐपल म्युज़िक, ऐपल TV+, ऐपल Arcade और iCloud जैसी कई सेवाएं मिलती हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज और दूसरी सर्विसेज भी चुन सकते हैं.

भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी बढ़ीं कीमतें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे कई देशों में भी ऐपल Music और ऐपल One की कीमतें बढ़ाई हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

पहले हार्डवेयर, अब सब्सक्रिप्शन महंगे

हाल ही में ऐपल ने भारत समेत कई देशों में अपने मैक, मैकबुक, आईपैड, ऐपल टीवी और होमपॉड की कीमतें भी बढ़ाई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत है. अब कंपनी ने अपने म्यूजिक और सर्विस प्लान्स की कीमतें भी बढ़ा दी हैं. ऐसे में अगर आप ऐपल की किसी सब्सक्रिप्शन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो अगली बिलिंग से पहले नई कीमत जरूर देख लें.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img