पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा बारूद, मौत के करीब जा रहा ईरान-अमेरिका सीजफायर, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया इशारा


Last Updated:

डोनाल्ड कहा कि अमेरिकी पायलटों ने ईरान पर हमलों के दौरान बहुत खतरनाक मिशन पूरे किए. उन सभी बमों ने ठीक निशाने पर जाकर काम किया और ग्रेनाइट पहाड़ के अंदर जाकर विस्फोट किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया है. (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के नए परमाणु प्रस्ताव को ‘कचरे का एक टुकड़ा’ बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रजनन सेवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि युद्धविराम ‘लाइफ सपोर्ट पर’ है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेहरान की परमाणु वार्ता में दी गई नई प्रतिक्रिया ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ है. यह एक बेवकूफी भरा प्रस्ताव है.

ट्रंप ने बताया कि ईरान पहले इस बात पर सहमत हुआ था कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों से क्षतिग्रस्त संवर्धन (एनरिचमेंट) सुविधाओं से ‘परमाणु धूल’ हटाने की अनुमति देगा, लेकिन बाद में उसने अपना रुख बदल दिया. ट्रंप के अनुसार, बाद में ईरानी अधिकारी इस समझौते से पीछे हट गए क्योंकि वे इसे लिखित रूप में नहीं देना चाहते थे.

उन्होंने कहा कि अमेरिका की स्थिति वही है जो पहले थी. मेरा बहुत सीधा-सादा प्लान है: ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए, हम दुनिया की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा क‍ि मैं कहूंगा कि युद्धविराम बहुत कमजोर हालत में है. जैसे डॉक्टर आए और कहे कि आपके मरीज के बचने की सिर्फ एक प्रत‍िशत संभावना है.

ट्रंप ने ईरान पर हाल के अमेरिकी सैन्य अभियानों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचाया है. उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है. उनके पास कोई वायुसेना नहीं है. उनके पास कोई एंटी-एयरक्राफ्ट नहीं है.

उन्होंने कहा कि अमेरिकी पायलटों ने हमलों के दौरान बहुत खतरनाक मिशन पूरे किए. उन सभी बमों ने ठीक निशाने पर जाकर काम किया और ग्रेनाइट पहाड़ के अंदर जाकर विस्फोट किया. ये बयान व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य, प्रजनन सेवाओं और बच्चों की देखभाल से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा के दौरान दिए गए, जो मदर्स डे से पहले पेश की गईं.

ट्रंप ने घोषणा की कि श्रम विभाग कंपनियों के लिए स्वास्थ्य बीमा से अलग एक नया फर्टिलिटी बेनिफिट विकल्प बनाएगा. ज्यादातर हेल्थकेयर योजनाएं ये सुविधाएं कवर नहीं करतीं. यह एक अतिरिक्त विकल्प होगा जो जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा.

उन्होंने सीनेटर कैटी ब्रिट की तारीफ की, जिन्होंने अलबामा की एक अदालत के फैसले के बाद आईवीएफ से जुड़ी समस्याओं को उठाया था. जिसका असर आईवीएफ इलाज पर पड़ रहा था. उन्होंने बताया क‍ि मैं फर्टिलिटी का पिता बना. ट्रंप ने कहा क‍ि प्रशासन ने एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की, जो फर्टिलिटी देखभाल, गर्भावस्था और बच्चों की देखभाल से जुड़ी जानकारी देगी.

ट्रंप ने चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा क‍ि हम चीन के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं. मेरा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा क‍ि यह हमेशा उठता है. वह ताइवान की बात करेंगे. मुझे लगता है कि सब ठीक रहेगा.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img