होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम
इससे पहले यूएस ने ईरान पर मिसाइलें दागीं, अमेरिकी हमलों की सबसे अधिक खबरें ईरान के होर्मोजगान प्रांत से सामने आई हैं। केशम द्वीप, बंदर अब्बास, सीरिक और जास्क जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में कई विस्फोटों की सूचना मिली है। ईरानी मीडिया के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि सीरिक, जास्क और कुह-ए-मोबारक क्षेत्रों में प्रोजेक्टाइल गिरने की भी पुष्टि हुई है।
IRGC का आरोप है कि अमेरिकी सेना ने जास्क, सीरिक और केशम सहित कई स्थानों पर “झूठे बहानों” के आधार पर हमले किए। गार्ड्स के अनुसार इन हमलों में सीरिक शहर का एक दूरसंचार टावर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पानी की दो टंकियां भी नष्ट हो गईं। संगठन ने अमेरिकी कार्रवाई को उकसावे वाला कदम बताते हुए इसकी निंदा की है।




