सालों का इंतजार अब खत्म, iPhone में आने वाला है Android जैसा फीचर, iOS 27 अपडेट में शामिल


Powered by :

Last Updated:

ऐपल iOS 27 में iPhone यूजर्स को अलग-अलग वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा मिलने वाली है. अब रिंगटोन, अलार्म, टाइमर और सिस्टम साउंड का वॉल्यूम अलग-अलग सेट किया जा सकेगा. जानिए इस नए फीचर के बारे में.

ख़बरें फटाफट

सालों का इंतजार अब खत्म, iPhone iOS 27 अपडेट में आने वाला है Android जैसा फीचरZoom

iOS 27 में मिलेगा नया ऑडियो कंट्रोल सिस्टम, जानें क्या बदलेगा

ऐपल ने WWDC 2026 में iOS 27 का ऐलान करते समय Siri AI, ऐपल इंटिजेंस और कई नए AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया. लेकिन इसी अपडेट के साथ एक ऐसा फीचर भी आने वाला है, जिसका iPhone यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. iOS 27 में अब अलग-अलग तरह की आवाजों के लिए अलग वॉल्यूम कंट्रोल मिलेगा. यानी यूजर्स रिंगटोन, अलार्म, टाइमर और सिस्टम साउंड की आवाज को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सेट कर सकेंगे.

अब तक iPhone में कई तरह की नोटिफिकेशन और अलर्ट के लिए एक ही वॉल्यूम सेटिंग का इस्तेमाल करना पड़ता था. इसकी वजह से अगर कोई यूजर अलार्म की आवाज कम करना चाहता था, तो रिंगटोन की आवाज भी प्रभावित हो जाती थी. कई यूजर्स लंबे समय से इस बदलाव की मांग कर रहे थे और अब ऐपल ने आखिरकार इसे iOS 27 में शामिल कर लिया है.

इस सेटिंग में मिलेगा नया फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, नया फीचर Settings ऐप के Sounds and Haptics सेक्शन में मिलेगा. यहां यूजर्स रिंगटोन, अलार्म और टाइमर के साथ-साथ सिस्टम साउंड और नोटिफिकेशन की आवाज को अलग-अलग कंट्रोल कर सकेंगे. इससे iPhone इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

ऐपल ने iOS 27 में “Match Ringtone Volume” नाम का एक नया ऑप्शन भी जोड़ा है. अगर यह ऑप्शन चालू रहेगा, तो पहले की तरह सभी साउंड एक ही वॉल्यूम सेटिंग का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन इसे बंद करने पर यूजर्स अलग-अलग साउंड कैटेगरी के लिए अलग वॉल्यूम लेवल सेट कर सकेंगे.

कंपनी के अनुसार, यह फीचर Wake-Up Alarm और कुछ खास अलार्म पर लागू नहीं होगा, क्योंकि उनके लिए पहले से अलग वॉल्यूम सेटिंग मौजूद है. वहीं सिस्टम साउंड कैटेगरी में कीबोर्ड क्लिक, कैमरा शटर साउंड और मैसेज नोटिफिकेशन जैसी आवाजें शामिल होंगी.

हालांकि iOS 27 में हर अलार्म के लिए अलग वॉल्यूम सेट करने का विकल्प नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी यह बदलाव iPhone यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. Android स्मार्टफोन में यह सुविधा कई सालों से मौजूद है और अब ऐपल भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

iOS 27 का डेवलपर बीटा जारी किया जा चुका है, जबकि पब्लिक बीटा अगले महीने आने की उम्मीद है. फाइनल अपडेट इस साल के आखिर में सभी सपोर्टेड आईफोन मॉडल्स के लिए जारी किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img