Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग करीब? सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया सामने, 200MP कैमरे की उम्मीद


Powered by :

Last Updated:

Redmi Note 17 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है. नई रिपोर्ट के मुताबिक Redmi का एक नया स्मार्टफोन EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. सीरीज में 200MP कैमरे वाला Redmi Note 17 Pro Max भी शामिल हो सकता है…

ख़बरें फटाफट

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग करीब? सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया सामनेZoom

200MP कैमरे के साथ आ सकता है Redmi Note 17 Pro Max, सामने आई नई रिपोर्ट

रेडमी अपने लोकप्रिय नोट सीरीज स्मार्टफोन्स के नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में नजर आ रहा है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी नोट 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन यूरोप की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. इस नई जानकारी के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही रेडमी नोट 17 सीरीज को ग्लोबल बाजार में पेश कर सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के एक नए स्मार्टफोन को European Economic Community (EEC) डेटाबेस पर मॉडल नंबर 26081RA18G के साथ लिस्ट किया गया है. माना जा रहा है कि यह डिवाइस रेडमी नोट 17 सीरीज का हिस्सा हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

दिलचस्प बात ये है कि रेडमी नोट 17 सीरीज को लेकर पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं. हाल ही में रेडमी नोट 17 के स्टैंडर्ड मॉडल को GSMA डेटाबेस पर भी देखा गया था. वहां यह स्मार्टफोन अलग-अलग मॉडल नंबर के साथ ग्लोबल और लैटिन अमेरिकी वेरिएंट में लिस्ट हुआ था. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस सीरीज को कई देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है.

200 मेगापिक्सल मिलने की है उम्मीद
रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 17 सीरीज में इस बार रेडमी नोट 17 Pro Max मॉडल भी शामिल हो सकता है. यह मॉडल कैमरा लवर्स के लिए खास हो सकता है. कहा जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की भी चर्चा है.

फिलहाल फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रेडमी नोट सीरीज हमेशा से दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के लिए जानी जाती रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी नोट 17 सीरीज भी मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करेगी.

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 17 सीरीज को अगस्त 2026 के आसपास पेश किया जा सकता है. हालांकि लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. अगर लीक्स सही साबित होते हैं, तो आने वाले महीनों में रेडमी फैंस को एक और दमदार स्मार्टफोन सीरीज देखने को मिल सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img